Rajasthan ka Mausam : देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम में बदलाव के दौर पर है। मौसम विभाग की तरफ से भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि राजस्थान में अगले 4 दिन कैसा रहने वाला है मौसम। आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से जारी किए गए इस अलर्ट के बारे में विस्तार से।
पिछले दिनों हुई बरसात (Weather News) में अब रुकावट हो गई है और पिछले एक सप्ताह से देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि अगले चार दिन राजस्थान में कैसा रहने वाला है मौसम।
मौसम विभाग (Latest Weather Updates) की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि आज सुबह से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम बदल गया है तथा धूल भरी तेज आंधी और हल्की बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आईएमडी की तरफ (IMD Latest Updates) से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बूंदाबांदी और आंधी चलने की वजह से राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री दर्ज किया गया है जो की औसत सामान्य तापमान के करीब है।
अगले चार दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
पिछले काफी दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (Weather News) की तरफ से कहा गया है कि मई महीने के पहले सप्ताह में बरसात और धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Latest Weather Updates) की तरफ से कहा गया है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से तथा बंगाल की खाड़ी में आने वाले पूर्वी हवाओं के असर से राजस्थान (Rajasthan weather) में अगले तीन से चार दिन तक तेज रफ्तार से हवाई चलने की संभावना है तथा कहीं-कहीं हल्की बरसात भी हो सकती है। मौसम में हो रहे इस बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा तथा बरसात के कारण तापमान में भी गिरावट भी आएगी।