Gold Silver Rate : सोने में तेजी, चांदी एक झटके में 10 हजार रुपये महंगी, जान लें ताजा रेट

Gold Silver Rate – सोने और चांदी के भाव में बीते काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। MCX पर सोने-चांदी में बंपर उछाल आया है। चांदी अचानक 10 हजार रुपये महंगी हुई है वहीं सोने ने भी लंबी छलांग लगाई है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

सोने और चांदी कीa कीमतों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते दिनों आई गिरावट के बाद एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं। आज 2 मई शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।

चांदी में 10 हजार का उछाल –

आज शनिवार और कल रविवार को दोनों दिन बाजार बंद रहेगा। इसलिए शुक्रवार का रेट मान्य होगा। आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹330 महंगी होकर 1,50,930 रुपए प्रति10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं चांदी में ₹10,000 प्रति किलो की तेजी आई है। इससे चांदी महंगी होकर 2,65,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमतें (GOld Rate) बढ़कर 1,54,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी सस्ती होकर 2,42,700 प्रति किलोग्राम पर आ गई। सराफा बाजार में सोने चांदी का रेट शुक्रवार वाला आज यानी शनिवार को मान्य होगा।

MCX पर सोने और चांदी का रेट –

MCX पर शुक्रवार को जून डिलीवरी वाला गोल्ड (MCX Gold Rate) महंगा होकर 1,51,363 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। जबकि चांदी 1198 रुपए महंगी होकर 2,47,500 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर विश्लेषक सोमिल गांधी का कहना है कि सोने के दामों में एक महीने के निचले स्तर से सुधार हुआ है, गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिला। क्योंकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बांड में नरमी से सोने चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है, उन्होंने कहा कि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट ने कीमतों को स्थिर करने में मदद की है, जबकि प्रमुख समर्थन स्टारों के पास हुई लिवाली ने भी इस सुधार में योगदान किया है।

अंतरराष्ट्री बाजार में सोने और चांदी का रेट –

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो सोने का भाव (Sone ka Rate) 51.80 यानी 2.02 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है और यह 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 3.31 फीसदी बढ़कर 73.69 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।

Leave a Comment