Haryana के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, 71km सड़क को भी किया जाएगा 4 लेन

Haryana में सड़क संपर्क को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में एक के बाद एक नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब हरियाणा वासियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा के एक जिले में नया बाईपास बनाने की योजना बनाई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

हरियाणा तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। राज्य में यातायात सुविधा को बेहतर करने के लिए अब सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए अब नया बाईपास बनाया जाएगा। सरकार ने नया बाईपास बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके साथ ही एक सड़क को फोरलेन करने की भी योजना है।

इस जिले में बनेगा नया बाईपास –

हरियाणा के नूंह के तावडू में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए नया बाईपास (New Bypass) बनाने का फैसला लिया गया है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन किया जाएगा। एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा जारी है। मंत्री ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में नया बाईपास (New Bypass in Haryana) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन करने की योजना है ताकि पूरे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने दी जानकारी –

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रदेश में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और 4 लेन निर्माण के कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम हुआ है और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिले। उन्होंने बताया कि होडल से पटौदी (Hodal to Pataudi four lane) को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव विचारधीन है। इस परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा।

71km लंबी सड़क होगी फोरलेन –

होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह अनु 71किमी तक सड़क को 4 लेन बनाने के लिए NCR Planning Board के तहत 616.0 एक करोड रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए लगभग 80 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जिसकी वन विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी 71km से 96km तक फोरलेन निर्माण के लिए 476.07 करोड रुपए जारी किए गए हैं। यह प्रस्ताव स्थाई वित्त समिति के पास विचारधीन है। करीब 27 एकड़ भूमि की जरूरत है सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद रोड को 4लेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment