IMD Weather Alert : मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 17 राज्यों में आंधी तुफान के साथ होगी बारिश

IMD Weather Alert : मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार देश में अभी बारिश का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में बारिश और आंधी के चलते अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं, विभाग ने पूर्वी भारत में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। ऐसे में विभाग का कहना है कि देश के कई क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली आंधी लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है।


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कल 3 मई को यूपी, बिहार, राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों में बारिश और आंधी आने की प्रबल संभावना बनी हुई है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पूर्वानुमान है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है।

ऐसे में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर देख लें। बात करें पूर्वी भारत के मौसम अपडेट की तो विभाग की ओर से यहां बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कुछ राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में एक नई चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है।

वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में भी क्षोभमंडल पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बन रहा है, जिसका असर आसपास के राज्यों के मौसम पर भी दिखाई देगा।

जाने कहां आएगी बारिश और आंधी
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और असम में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कटौती होने का अनुमान विभाग ने लगाया है।


जाने दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में कल 3 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 4 और 5 मई को दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। साथ ही इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।


जाने उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 3 मई को बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा, बाराबंकी, कानपुर, सहारनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही इस दौरान राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


जाने पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार कल 3 मई को राजस्थान में बारिश और आंधी आने की संभावना है। विभाग ने अमृतसर, मोगा, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, लुधियाना और बरनाला में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना विभाग ने जताई है।


जाने कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान


विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा गुलाबी नगरी जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, शिमला में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Comment