Haryana News : सड़क निर्माण कार्य के चलते 2 प्रमुख रास्तों को बंद किया गया है। जिसें चलते है ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं।
अगले दो महीने के लिए बंद रहेगे दो मार्ग
गुरूग्राम की प्रमुख सड़कों को दो दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। इसकी जानकारी गुरूग्राम की ट्रैफिक पुलिस ने दी है। तो इसके लिए आप अगर आफिस जाने के लिए उन्हीं सड़कों से होकर गुजरते हैं तो आपको घर से जल्दी निकलना होगा। क्योंक दो महीने तक इन रास्तों को बंद कर दिया गया है।
इन मुख्य सड़कों को किया बंद
गुरूग्राम में मानेसर इलाका और सेक्टर 99A के इलाकों की सड़कों को बंद कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आप जाम से बचने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए इन रास्तों को क्यों किया बंद
गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार PHC गढ़ी से लेकर परीना कोबन रेजिडेंसी के पास GMDA रोड तक 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का काम किया जाना है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस से डायवर्जन रूट लागू किया गया।
दो फेज में चलेगा कार्य
पहले फेज का कार्य 1 मई से शुरू हो चुका है जो 30 मई तक पूरा होगा। पहले फेज में
PHC गढ़ी से MR गार्डन तक कार्य को पूरा किया जाएगा।इस दौरान गढ़ी से बसई की ओर जाने वाले वाहनों को गोपालपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
1 जून से शूरू होगा दूसरे फेज का काम
जानकारी के अनुसार दूसरे फेज का कार्य 1 जून से शुरू होगा और 30 जून तक चलेगा।
दूसरे फेज के कार्य MR गार्डन से परीना कोबन रेजिडेंसी तक चलेगा। इस दौरान में गढ़ी से द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों को पारेना कोबन रेजिडेंसी के पीछे वाले रास्ते से डायपवर्ट कया जाएगा।
इन बातों का रखे ध्यान
इस दौरान गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोंगो से अपील की है कि अगर आपको इन रास्तों से जाना है तो अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि आपको पहुंचने में देरी न हो। इसके साथ वाहन चालकों से अपील है की है कि सड़क पर लगे साइनेज और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। निर्माण कार्य के दौरान डायवर्जन योजना में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। ट्रैफिक संबंधी किसी भी सहायता के लिए 112 पर तुरंत डायल करे।