Haryana National Highway : हरियाणा की सड़क व्यवस्था को नई मजबूती देने के लिए सरकार ने 3 नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इन नए नेशनल हाईवे (Haryana National Highway) के निर्माण से किसानों और जमींदारों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही कई जिलों की जमीन की कीमतें आसमान छूती नजर आएंगी। खबर में जानिए कि ये 3 नए नेशनल हाईवे कौन से हैं और कहां बनाए जाएंगे।
आम लोगों की यात्रा होगी सुगम
दरअसल, आपको बता दें कि भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा और पंजाब में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग (New National Highways) के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन हाईवे के निर्माण से आम लोगों की यात्रा सुगम होने के साथ ही इन इलाकों में जमीन की कीमतों में बढ़ौतरी हो सकती है।
कौन से हैं ये तीन हाईवे
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जिन तीन हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी (Three highway proposal approved) दी गई है। उन हाईवे में- पानीपत से डबवाली हाईवे (Panipat to Dabwali Highway), हिसार से रेवाड़ी हाईवे, अंबाला से दिल्ली हाईवे का नाम शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से जी.टी. रोड पर जो ट्रैफिक लगता है, उससे राहत मिलेगी और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तथा जम्मू-कश्मीर के बीच यातायात सुगम होगा।
कितना रह जाएगा दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर
जान लें कि अंबाला और दिल्ली के बीच प्रस्तावित नया हाईवे यमुना नदी (New Highway Yamuna River) के किनारे से होकर के गुजरेगा और इसके निर्माण से दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा का समय तकरीबन 2 से 2.5 घंटे तक कम होने की संभावना है। इससे यात्रियों को तेज सफर का लाभ मिलेगा।
पानीपत-डबवाली हाईवे से कनेक्ट हुए ये शहर
पानीपत से डबवाली तक निर्मित नया हाईवे हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों व कस्बों से होकर गुजरने वाला है। इन इलाको (Panipat-Dabwali Highway) में डबवाली, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, कालांवाली, रोरी, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन का नाम शामिल है।
DPR को मंजूरी मिलते ही टेंडर होंगे जारी
सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्र से मंजूरी मिलते ही अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इन प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report) तैयार करने वाला है और DPR को मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।