Haryana Weather – उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पिछले काफी दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
यहां होगी आंधी तूफान के साथ बारिश
हरियाणा में आज सुबह से मौसम बदला हुआ है। रविवार सुबह कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान का रूद्र रूप देखने को मिला है। अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आसमान काले बादलों से ढका हुआ नजर आया। जिससे सुबह घना अंधेरा छा गया। कई जगहों पर इस दौरान हल्की बरसात भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विकशॉप एक्टिव होने से पंजाब, राजस्थान, बिहार (Bihar Weather) समेत कई राज्यों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
इस दिन बारिश के साथ गिरेंगे ओले
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, हरियाणा में आज 8 किलो में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पंचकूला और यमुनानगर में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज आंधी चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है। IMD के मुताबिक, 7 से 8 में तक हरियाणा का मौसम खराब रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बरसात होगी और तेज आंधी चलेगी। 4 और 5 मई को बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।
अंबाला और यमुनानगर में कैसा रहेगा मौसम –
आज सुबह हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में धूल भरी आंधी चली है। अंबाला में हवा की रफ्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के बाद कुछ ही समय में बारिश शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है।
यमुनानगर में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला है। धूल भरी आंधी चलने और काले बादल छाने से अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी जीरो हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंचकूला में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। तेज आंधी तूफान के साथ बारिश देखने को मिली है। हवा की रफ्तार लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही है। वही मोहाली के फेज 7 में तेज आंधी चलने से पेड उखड़ गए और सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।
यूपी में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, बिहार में दिन के समय उमस बनी रहेगी। लेकिन शाम और रात के समय कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है जिसे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में आंधी का अलर्ट –
राजस्थान (Rajasthan Mausam) और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है और इस दौरान हल्की बरसात भी हो सकती है। खासकर पूरे राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा एक्टिव रहेगा।