New EV : टेस्टिंग के दौरान दिखी Hyundai की नई EV की झलक, जानिए कब होगी लॉन्चिंग

Hyundai New EV : हुंडई कंपनी की ओर से भारतीय बाजारों में कई सेगमेंट में वाहनों की पेशकश की जाती है और इन कंपनियों की कारें अक्सर ही भारतीय बाजारों में धूम मचाती नजर आती है। अब इसी बीच टेस्टिंग के दौरान Hyundai की नई इलेक्ट्रिक कार की झलक सामने आई है। अगर आप भी कोई नई ईवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो खबर में जानिए की Hyundai की ये नई ईवी (new EV from Hyundai) कब लॉन्च की जा सकती है।

डिजाइन और फीचर्स की जानकारी आई सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई की तरफ से देशभर में जल्‍द ही नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी (New electric SUV Launch)को पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता ने इस पर कोई खास जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के अनुसार लॉन्‍च से पहले निर्माता की तरफ से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। अभी तो हुंडई की इस एसयूवी को He1i कोडनेम के साथ टेस्‍ट किया जा रहा है।

नई ईवी के एडवांस फीचर्स
कंपनी की ओर से इस नई ईवी को कॉम्‍पैक्‍ट इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट (Compact electric SUV segment) में पेश किया जाएगा और देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी थी, लेकिन इसकी रियर टेल लाइट के साथ ही रूफ रेल, बॉक्‍सी डिजाइन की जानकारी मिली थी। फीचर्स के तौर पर इस ईवी में स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, पतले साइड मिरर, 10 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंबिएंट लाइट, 16 इंच अलॉय व्‍हील, 12।9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस फोन चार्जर, सिंगल सनरूफ के साथ ही छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

400 किलोमीटर रेंज के साथ होगी लॉन्च
जानकारी के अनुसार लॉन्चिंग के समय में ही एसयूवी के फीचर्स, रेंज और कीमत की सारी जानकारी मिल सकेग, लेकिन आसार है कि निर्माता की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी (New electric SUV Range) को देशभर में 400 किलोमीटर तक की रेंज के साथ लॉन्च किया जाएगा और इस ईवी में बैटरी के दो ऑपशन दिए जा सकते हैं, जिसके साथ मोटर का का एक ही ऑप्शन दिया जाएगा।

कब लॉन्च होगी हुंडई की नई एसयूवी
भले ही अभी हुंडई की नई एसयूवी (Hyundai’s new SUV) की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आसार है कि इस एसयूवी को देशभर में अगस्‍त से अक्‍टूबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन इसे 10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

Leave a Comment