Weather Alert : शनिवार देर रात हुई बरसात के कारण तापमान में गिरावट हुआ। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। किन राज्यों बरसात हो सकती है आइए जानते हैं विस्तार से ।
बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को देश के राज्यों में बरसात होने का अनुमान है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं पूर्वी भारत में आसमान से बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आअ सकती है।
इन राज्यों में होगी बारिश
IMD ने रविवार को देश के 17 राज्यों में बरसात होने की संभावना जताई है। उन 17 राज्यों में असम,यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक इन सभी राज्यों में बरसात होने की उम्मीद है।
आंधी के साथ होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादलवाई रहने का अनुमान है। विभाग ने 4 मई और 5 मई को आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
यूपी में येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने सूचना करते हुए कहा है कि यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, बाराबंकी, सहारनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया और गोंडा इन जिलों में तेज आंधी आ सकती है।
बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के कई इलाकों में बरसात होने की संभावना बताई है। बरसात के साथ आंधी आने की भी संभवना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिहार के पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में बरसात और आंधी आने की संभावना है।
उत्तराखंड में होगी बारिश
IMD के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों पर भी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने वाले जिलों में नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल शामिल है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार को बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शिमला, कांगड़ा, मंडी, लाहौल-स्पीति, सोलन और बिलासपुर में बरसात होने की संभावना है। बरासत के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेगी ।