EV Scooter : तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश, सोफे जैसा मिलेगा सीट कम्फर्ट

EV Scooter : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड भी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों में नए-नए फीचर ऐड किए जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तीन पहियों वाले उस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिसमें सोफे जैसा सीट कंफर्ट मिल रहा है। आइए जानते हैं इस तिपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स के बारे में विस्तार से।


इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी काफी ज्यादा कंफर्टेबल वाहन बाजार में पेश किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ रहे ट्रेंड को देखते हुए हिंदुस्तान पावर केला सन्स (Hindustan Power Banana Sons) की तरफ से भी एक खास तरह की इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया है। यह स्कूटर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें नॉर्मल स्कूटर चलाने में परेशानी होती है।


इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पीछे की तरफ दो पहिए दिए गए हैं जिसकी वजह से लोगों को इसे चलाने के लिए बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह स्कूटर स्कूल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात है इसकी आरामदायक सीट। इसकी सीट इतनी कंफर्टेबल है की लंबी दूरी पर चलने पर भी थकान महसूस नहीं होगी और सामान रखने के लिए भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में काफी सारा स्पेस मौजूद है।


डिजाइन और फीचर्स की बात करे…


इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन और फीचर्स (Electric Scooter Design and Features) की बात करे तो वह भी शानदार बताए जा रहे है। इसके LED हेडलाइट, फाइबर बॉडी, 10 इंच के अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स लोगों का दिल जीत रहे है। इसकी सीट काफी बढ़िया है जिन्हे आगे-पीछे एडजेस्ट भी किया जा सकता है। राइड को आसान बनाने के लिए इसकी सीटों पर आर्मरेस्ट और आरामदायक कुशनिंग भी दिए गए है।


एक बार चार्ज करने पर इतनी चलती है बैटरी


इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 60V 32Ah की बैटरी मिल जाएगी जिसे लिथियम-आयन बैटरी में अपग्रेड भी किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तकरीबन 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करता है। 4 घंटे में चार्ज होने वाले इस स्कूटर की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये (Electric Scooter Price) बताई जा रही है।

Leave a Comment