Haryana-पंजाब, यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट

Haryana Rain Alert – उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से तेजी से बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का सिलसिला जारी होने वाला है। मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों में तेज आंधी तूफान और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

मई में इस दिन होगी बारिश

मई के महीने की शुरूआत हो गई है और देशभर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। अब आए दिन गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लगभग सभी राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। उत्तर भारत में कई राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में मौसम विभाग ने तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक यानी कि 3 से 7 मई और दिल्ली में 3 से 5 मई तक आंधी, बिजली कड़कने और झमाझम बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 3 से 5 मई के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। IMD ने कुछ जगहों पर अत्यधिक वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है।

5 मई तक यहां होगी बरसात –

मौसम विभाग (Mausam Update) ने 3 से 5 मई के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गरज चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इस हफ्ते के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे में छिटपुट बरसात होगी।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम –

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 3 और 4 मई को, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 से 5 मई के दौरान, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। इसके अलावा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 5 से 7 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 मई को बिजली गिरने की आशंका है।

हरियाणा-पंजाब, यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में होगी बारिश –

IMD ने 3 से 5 मई के दौरान, जम्मू कश्मीर में, 3 से 7 मई के बीच हिमाचल प्रदेश, 3 से 8 मई को उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा (Haryana Punjab Mausam) में 3 से 6 मई, चंडीगढ़, दिल्ली में बारिश, बिजली कड़कने के आसार जताए हैं। इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में 3 से 7 मई को, राजस्थान में 3, 5 मई से 7 मई के बीच बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के साथ मध्यम बरसात हो सकती है। राजस्थान में 4 मई को गरज के साथ तेज हवाओं जिनकी स्पीड 70 km तक जा सकती है। जम्मू कश्मीर 3 और 4 मई को, हिमाचल प्रदेश 3 से 5 मई के दौरान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 3 और 4 मई को उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार-झारखंड में धूलभरी आंधी चलने और बारिश का अलर्ट –

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने राजस्थान में 4 मई को धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 4 मई को अत्यधिक बरसात हो सकती है। पूर्वी भारत के लिए IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 6 और 7 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात होने का अनुमान जताया है। बिहार में 6 से 9 मई के दौरान, ओडिशा, 3, 6 और 7 मई को झारखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में 3 से 5 मई के दौरान, झारखंड में 4 और 5 मई को तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी।

Leave a Comment