Haryana Cheap Markets : सरोजनी से भी सस्ते हैं हरियाणा के ये मार्केट, बजट के हिसाब से मिलेगा सामान

Cheap Markets in Faridabad : दिल्ली के सरोजिनी मार्केट के बारे में कौन नहीं जानता है। लोग दूर-दूर से यहां पर शापिंग के लिए आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के एक शहर में सरोजनी से भी सस्ते मार्केट है, जहां आप अपने बजट (Cheap Markets in Faridabad) के हिसाब कपड़े, घरेलू सामान आदि की खरीदी कर सकते हैं। खबर में जानिए हरियाणा के इन सस्ते मार्केट के बारे में विस्तार से-

NIT 1 मार्केट में करें शापिंग
हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद (Faridabad NIT 1 Market) की। ये एक औद्योगिक इलाका नहीं, बल्कि एक शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन भी है। आपको यहां पर अपने बजट के हिसाब से कपड़े, घरेलू सामान और स्टाइलिश एक्सेसरीज आसानी से मिल जाती हैं। सबसे पहले तो बता दें कि NIT 1 फरीदाबाद की सबसे फेमस मार्केट्स है, जहां पर ब्रांडेड और लोकल दोनों तरह के कपड़े आसानी से और कम कीमत में खरीद सकते हैं।


बल्लभगढ़ मार्केट कैसे है बेस्ट
दूसरी नंबर पर आता है बल्लभगढ़ की मार्केट (Ballabhgarh Market), जो लोकल शॉपिंग के तौर पर जानी जाती है, जहां पर आपको रोजमर्रा की चीजों से लेकर ट्रेंडी फैशन आइटम बेहद सस्ते दामों में मिल सकते हैं।

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट भी है फेमस
इस मार्केट में आप घर के छोटे-बड़े सभी सामान किफायती दामों (Old Faridabad Market) पर बॉय कर सकते हैं। यह बाजार पुराने समय से खरीदारी के केंद्र के तौर पर पॉपुलर रहा है और अक्सर यहां पर पार्किंग की समस्या हो सकती है, ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आना बेहतर है।

एनआईटी 5 मार्केट में करें शापिंग
एनआईटी 5 मार्केट (Shop at NIT 5 Market) खाने-पीने के साथ ही कपड़ों की शॉपिंग के लिए एकदम बेस्ट है। इस मार्केट में सर्दियों के कपड़ों की बेहतर रेंज मिलती है।

Leave a Comment