Business Idea : अब इस महंगाई के समय में ज्यादातर लोग 9 टू 5 जॉब करने के बजाय खूद का बिजनेस शुरू करने की तरफ रूख ले रहे हैं। अगर आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिसमे आप कम निवेश में बंपर मुनाफा कमा सकें तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपकेा इस खबर में ऐसे 5 बिजनेस (Small Manufacturing Business Ideas) के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी डिमांड सालों-साल रहती है।
कितने निवेश में शुरू होगा अगरबत्ती बिजनेस
आप चाहे तो कम बजट में अगरबत्ती का बिजनेस (Incense Sticks Bussiness) कर सकते हैं। ये बिजनेस हर मौसम में चलता है। चाहे फिर गांव हो या शहर अगरबत्ती कर मांग हर जगह रहती है। अगरबत्ती के बिजनेस को Evergreen बिजनेस कहा जाता है और आप इस बिजनेस को कम बजट से शुरू कर सकते हैं। आप इस बिजनेस की शुरुआत 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक इन्वेस्टमेंट से कर सकते हैं। इस बिजनेस से मुनाफा 30-40 प्रतिशत तक होता है।
कैसे करें मोमबत्ती का बिजनेस
इसके साथ ही आप चाहे तो मोमबत्ती के बिजनेस (Cost Of candle business) की शुरुआत रक सकते हैं। मोमबत्ती का यूज भी ज्यादातर घरों में लाइट, डेकोरेशन, पूजा और त्योहारों पर किया जाता है।छोटे लेवल पर इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए 50,000 से 1।5 लाख तक इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। अगर आप एक दिन में 100 मोमबत्तियां बनाकर बिजनेस करते हैं तो 3,000 से 15,000 की बचत कर सकते हैं।
पेपर बैग बिजनेस की करें शुरुआत
जब से ब्लास्टिक बैन हो गए हैं, तब से पेपर बैग (Paper Bag business) की खूब मांग देखी जा रही है।अगर खर्च की बात करें तो पेपर बैग की मशीन की लगात मैनुअल 20 से 50 हजार रुपये के आस हो सकती है और सेमी-ऑटोमैटिक पेपर बैग मशीन की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है और ऑटोमैटिक पेपर बैग मशीन की कीमत 1,00,000 से 5,00,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। अगर आप रोजाना 1,000 पेपर को बनाते हैं तो 3,000 से 10,000 रुपये तक मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।
पैकेजिंग बॉक्स में आएगी इतनी लागत
पैकेजिंग बॉक्स (Packaging Box business) के उघोग की भी तेजी से ग्रोथ देखी जा रही है। ई-कॉमर्स साइट्स जैसे फ्लिपकार्ट,Amazon मीशो आदि अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन सेल करने के लिए कार्टन बॉक्स (Carton Box) का ही यूज हो रहा हैं। आप इस बिजनेस को से 5 लाख की लागत से शुरू कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।
मसाला पाउडर का बिजनेस है फायदेमंद
भारत देश से ही दुनिया भर में मसाले को बेचा जाता है तो ऐसे में आपके लिए मसालों का बिजनेस (spice powder business) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है और खासतौर पर अगर आप एक छोटे से मध्यम स्तर का बिजनेस शुरू करते हैं तो इस बिजनेस को आप 1-2 लाख रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं और इस बिजनेस में 25 प्रतिशत तक मुनाफा कमा सकते हैं।