Loan Rules : लेने जा रहे हैं होम या कार लोन तो जान लें 30% का रूल, EMI भरना रहेगा आसान

Loan Rules : कार लोन, घर लोन बैंक से मिल तो जाते हैं पर उनकी ईएमआई भरना आज चुनौतीपूर्ण है। अगर आन लोन लेने की सोच रहे हैं तो लोन के 30 प्रतिशत रूल को जाने यह काफी हद तक आपकी ईएमआई भरने की चुनौती को आसान करेगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

30 प्रतिशत रूल को जानिए

इस 30 प्रतिशत रूल के मुताबिक आपकी महीने की आमदानी का 30 प्रतिशत भाग ईएमआई में जाना चाहीए। इसको अगर आसान भाषा में समझे समझाए तो माने की किसी व्यक्ति की सैलरी 1 लाख है तो 30 हजार से ज्यादा ईएमआई आपको नहीं देनी होगी। इसी रूल में सभी लोन शामिल होते हैं।

आर्थिक बोझ नहीं होगा

आप लोन लेने के बाद अगर ईएमआई चुकाने के लिए 30 प्रतिशत रूल में रहते हैं तो आप पैसों की भी बचत कर सकते हैं। जो आपके जरूरी समय में काम आ सकते हैं यानी इस रूल को अपनाने से आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इससे लोन लेने के बाद आपके उपर आर्थिक दबाव नहीं बढ़ेगा।

30 प्रतिशत से ज्यादा ईएमआई भरना हानिकारक

आपको 30 प्रतिशत से ज्यादा EMI लेना शुरू में आसान लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आपका आर्थिक दबाव बढ़ाएगा। क्योंकि आपकी आय का 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा
लोन की ईएमआई चुकाने में चला जाएगा। जिससे आप बचत नहीं कर सकेगे। जिन लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी है तो उनके लिए 30 प्रतिशत रूल से ज्यादा ईएमआई भरना रीस्क हो सकता है। जो उनके उपर आर्थिक तनाव भी बनाएगी।

30 प्रतिशत से उपर ईएमआई जोखिम बढ़ा सकती है

बैंक आपकी सैलरी के आधार पर आपको ज्यादा लोन ऑफर कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतना लोन लेना ही चाहिए। आपको यह ध्यान में रखना होगा की ईएमआई चुकाने के बाद आप कुछ बचत कर सके। क्योंकि EMI आपकी आय का 20–30 प्रतिशत है, तो यह सबसे सुरक्षित मानी जाती है। जबकि 40 प्रतिशत से ज्यादा होने पर यह आपकी आर्थिक स्थिती को जोखिम में डाल सकता है।

Leave a Comment