Haryana के इस शहर में विकसित किए जाएंगे नए सेक्टर्स, हो गई पूरी तैयारी

Haryana News : हरियाणा के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा के एक शहर में नए सेक्टर्स विकसित किए जाएंगे। नए सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है।


हरियाणा के शहरों को चमकाने के लिए सरकार (Haryana Government) की तरफ से नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। अब फिर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) तरफ से रेवाड़ी में 5 और धारूहेड़ा में तीन नए सेक्टर विकसित करने का प्लान बनाया गया है। हरियाणा राज्य के इन शहरों में नए सेक्टर विकसित करने के लिए आसपास के गांव की तकरीबन 1465 एकड़ जमीन को चिन्हित करके ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।


हरियाणा के इन शहरों में नए सेक्टर विकसित (new sectors developed) करने के पीछे से खास बात तो यह है कि अबकी बार भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति से किया जाएगा। जो किसान इच्छुक होगा वह ई भूमि पोर्टल (e land portal) पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करवा देगा और उसके बाद कलेक्टर रेट के आधार पर मुआवजा तय करके किसानों को दे दिया जाएगा।


धारूहेड़ा और रेवाड़ी क्षेत्र (new sectors in haryana) में बनने वाले इन नए सेक्टरों को कमर्शियल, पब्लिक तथा आवासीय श्रेणियों में विकसित किया जाएगा। नए सेक्टर विकसित होने के कारण आवासीय दबाव तो कम होगा ही होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा (promote business activities) मिलेगा।


रेवाड़ी और धारूहेड़ा इलाके में नए सेक्टर


रेवाड़ी इलाके में 5 नए सेक्टर विकसित करने का प्लान बनाया गया है। सेक्टर-14 (569.60 एकड़) सबसे बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट होगा जो शहर और कुतुबपुर मोला गांव में विकसित होगा। सेक्टर-23 (250.70 एकड़) कालाका, गुरदास माजरा, कोनसीवास और मांढैया कलां में बनेगा।


सेक्टर-38 (227.25 एकड़) काठूवास, डवाना और लालपुर में प्रस्तावित है। इसके अलावा सेक्टर-29B (224.38 एकड़) और सेक्टर-31 (194.65 एकड़) को कॉमर्शियल हब के रूप में तैयार किया जाएगा।


धारूहेड़ा इलाके में भी 3 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। सेक्टर-50 (53 एकड़) को पब्लिक व सेमी-पब्लिक उपयोग के लिए रखा गया है जहां स्कूल और अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-5B (20.50 एकड़) छोटा कॉमर्शियल सेंटर होगा। सेक्टर-20 (125 एकड़) बड़ा व्यावसायिक प्रोजेक्ट होगा।


पुराने प्रोजेक्ट्स को भी मिली रफ्तार


HSVP न केवल नए सेक्टर बनाने पर जोर बल्कि पुरानी परियोजनाओं (HSVP News) को भी तेजी से पूरा कर रहा है। सेक्टर-7 में प्लॉटों की ई-नीलामी पूरी हो चुकी है। सेक्टर 20-24 पार्ट में नीलामी अंतिम चरण में है।


एक साथ नए सेक्टरों को विकसित करने से प्रदेश के विकास को बढ़ावा (Promote the development of state) मिलेगा। अब इन 8 नए सेक्टरों के विकास से न केवल लोगों को आवासीय सुविधाएं मिलेंगी बल्कि बाहरी निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Leave a Comment