Hisar News : जाम से मिलेगा छुटकारा, GJU के पास बनाया जाएगा नया रोड़

Hisar News : हिसार शहर के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को कंट्रोल करने के लिए नई सड़कों का निर्माण भी काफी तेजी से किया जा रहा है। ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के लिए गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास नया रोड बनाया जाएगा।


पिछले कई सालों से हिसार शहर (Hisar Government) को चमकने पर सरकार की तरफ से काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार का मानना है कि हिसार शहर के विकास (Development of Hisar city) को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले यहां लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को कंट्रोल (control traffic jam) करना होगा। अब हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU Hisar) के पास एक नया रोड बनाया जाएगा।

इतनी आएगी लागत


पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से इस नए स्लिप रोड के निर्माण (Construction of new slip road) के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस नए रोड के निर्माण पर तकरीबन 80 लाख रुपए की लागत आएगी और इसका टेंडर आज सोमवार से खुल चुका है।


पिछले दिनों हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी और अब इस कमेटी के तहत ही यह नया रोड बनाने का फैसला (decision to build a new road) लिया गया है।

इन जगहों में स्लिप रोड बनाने का हुआ जिक्र


कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी ने टाउन पार्क के पास तुलसी चौक, सुशीला भवन, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, डाबड़ा चौक और लघु सचिवालय के पास स्लिप रोड प्रस्तावित किए थे, लेकिन इनमें से अब तक टाउन पार्क के पास ही स्लिप रोड का निर्माण (construction of slip road) हो सका है।


सुशीला भवन के पास निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी लेकिन शिक्षा और वन विभाग की मंजूरी (Forest Department approval) न मिलने की वजह से कम को रोकना पड़ा। तुलसी चौक पर क्लॉथ मार्केट की तरफ स्लिप रोड निर्माण का मार्केट व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया जिसकी वजह से इस कार्य में भी रुकावट आ गई। लघु सचिवालय (mini secretariat hisar) के पास बालसमंद नहर पर स्लिप रोड के निर्माण के लिए डिजाइन और एस्टीमेट तैयार किया जा रहे हैं।


पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सूर्य नगर, सेक्टर 14 केंद्रीय रोड तथा हिसार और मंगाली स्याहड़वा रोड पर अंडरपास में वाटर प्रूफिंग कार्य करवाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। इन पर 1.30 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। फिलहाल चारों अंडरपास में पानी रिसने की समस्या बनी हुई है। इस कारण बिना बारिश के भी अंडरपास के पानी भरा रहता है।

Leave a Comment