Gold Rate : फिर फीकी पड़ी सोने की चमक, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Rate : लगन सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आज 5 मई को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। खबर में जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट (Gold Silver Price) क्या चल रहे हैं।

कम हुए ब्याज दरों में कटौती के आसार
सोने के साथ ही चांदी की भी चमक फीकी पड़ी है। एक ओर कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चला या गया है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। महंगाई की इन आशंकाओं के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों (US Federal Reserve) में कटौती के आसार कम होते दिख रहे हैं। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो निवेशक सोने-चांदी नहीं, बल्कि फिक्स्ड रिटर्न देने वाले बॉन्ड या डिपॉजिट में निवेश करते हैं।

24 से 18 कैरेट गोल्ड के रेट
रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) में 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 440 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज इसकी कीमत 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। ठीक ऐसे ही 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर आज 1,36,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 330 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब इसकी कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1,11,890 रुपये पर बनी हुई है।

इन महानगरों में गोल्ड के रेट
दिल्ली (Delhi Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,49,230 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,36,900 रुपये

मुंबई (Mumbai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,49,180 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,36,750 रुपये

कोलकाता (Kolkata Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,49,180 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,36,750 रुपये

चेन्नई (Chennai Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,40,700रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,38,200 रुपये

बेंगलुरु (Bangluru Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,49,180 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,36,750 रुपये

हैदराबाद (Hyderabad Gold Rate)
24 कैरेट सोने का भाव-1,49,180 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,36,750 रुपये

कितने गिरे चांदी के रेट
देशभर में चांदी की कीमत (price of silver) 255 रुपये प्रति ग्राम और 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इनमे बीते दिनों के मुकाबले 10 रुपये और 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में चांदी की कीमत प्रति किलो 2,55,000 रुपये के आस-पास बनी हुई है। वहीं, चेन्नई, केरलम और हैदराबाद जैसे शहरों में चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Leave a Comment