Tata New EV : टाटा मोटर्स कंपनी भारतीय बाजार में नई-नई कारें पेश की जा रही है। अब हाल ही में टाटा कंपनी ने 400 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक ईवी को लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी कोई नई इलेक्ट्रिक ईवी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये ईवी (Tata New EV ) आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि टाटा कंपनी ने कौन सी ईवी लॉन्च की है।
SeriesX में लॉन्च हुए ये दो वेरिएंट
दरअसल, बता दें कि Tata Curvv EV Series X में दो वेरिएंट Accomplished X 55 और Empowered X 55 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया हैं। टाटा के इन दोनों वेरिएंट्स में 55 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है, जो एक बार फूल चार्ज करने पर 502 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। कंपनी ने दावा किया है कि रियल लाइफ में टाटा की ये कार (Tata Curvv EV Series X ) तकरीबन 400 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती है।
मिल रही हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी
बता दें कि यह इलेक्ट्रिक कूपे-SUV Tata (Electric Coupe-SUV Tata) की acti EV प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और इस ईवी में 167 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे ये ईवी एकदम स्मूद और पावरफुल बनती है। बता दें कि कंपनी इस ईवी की खरीद पर 15 साल तक की हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दे रही है।
दोनों वेरिएंट के फीचर्स
अगर बात करें फीचर्स की तो Accomplished X 55 वेरिएंट में फीचर्स (Features in Accomplished X 55 variant) के तौर पर पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स 10.25-इंच की दो डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay और लेदर जैसी कई फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही Empowered X 55 वेरिएंट में बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी (Empowered X 55 Variant Advanced Technology) मिलती है, जैसे JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, V2L और V2V टेक्नोलॉजी, Level 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट में स्टोरेज और जेस्चर कंट्रोल से खुलने वाला टेलगेट आदि कई फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है इलेक्ट्रिक कार की कीमत
इसके साथ ही कंपनी ने कार के साथ एक नया Nitro Crimson कलर ऑप्शन भी एड किया है, जिससे इसके लुक को नया रूप दे दिया है। अगर बात करें कीमतों की तो Accomplished X 55 की कीमत (Accomplished X 55 Price) 16.99 लाख रुपये तय की गई है और Empowered X 55 की शुरुआती कीमत (electric car price) 19.19 लाख रुपये तय की गई है और इसके #DARK एडिशन की कीमत 19.49 लाख रुपये तय की है।