Delhi NCR News : आज के समय में आप अगर गुरूग्राम में घर लेने कर सोच रहें हैं तो उनकी कीमते सुनकर परेशानी होती है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा इस मामले में काफी हद तक सही है। इसे हम ऐसे भी कह सकते हैं कि नोएडा किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है।
गुरूग्राम में मिड सेगमेंट घरों की कीमत
जानकारी के अनुसार कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट में 2026 की पहली तिमाही में गुरुग्राम में मिड सेगमेंट घरों की औसत कीमत 14,000 रुपए से लेकर 18,000 रुपए प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है। वहीं गुरूग्राम के मुकाबले नोएडा में मिड सेगमेंट घरों की कीमत 10,000 रुपए से लेकर 13,000 रुपए प्रति वर्ग फुट तक के रेट में मिल जाते हैं।
ग्रेटर नोएडा खरीदारों की पहली पसंद
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में मिड सेगमेंट खास पर सोहना रोड पर सेक्टर 38,47,49, सदर्न पेरिफेरल रोड , न्यू गुरुग्राम, द्वारा एक्सप्रेसवे में है।
वहीं गुरूग्राम के मुकाबले नोएडा में मिड सेगमेंट घरों की कीमत सेक्टर 50,74,79,82, 83, 110, 112, 115 से 121, 134, 135, 137, 143, 150, 151 और 168 में मौजूद है। वहीं खरीदारों की पसंद ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में ग्रेटर नोएडा का दबदबा देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक कुल नई लॉन्चिंग में ग्रेटर नोएडा की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत रही, जबकि नोएडा की हिस्सेदारी सिर्फ 4 प्रतिशत दर्ज की गई।