UP News : यूपी में सड़क व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। अभी हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) बनकर तैयार हो गया है और अब प्रदेश में योगी सरकार की ओर से 3 नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर ऐलान किया गया है। प्रदेश में इन 3 नए एक्सप्रसेवे के निर्माण से राज्य के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां शुरू
दरअसल, बता दें कि राज्य सरकार चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से कनेक्ट करने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियों में जूटी हुई है। इन सड़कों के निर्माण से छोटे शहरों और जिलों का सीधा जुड़ाव मुख्य एक्सप्रेसवे से हो सकेगा
31 मई तक इतनी जमीन होगी उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (State Transformation Commission) की बैठक में इन सभी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्लियर आदेश दिए हैं कि इन प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण (Land acquisition for the project) का कार्य तेजी से पूरा किया जाना चाहिए और खास तौर पर 31 मई तक 90 प्रतिशत जमीन उपलब्ध कराने का मकसद रखा गया है।
सरकार ने क्लियर कहा है कि किसानों से इस बारे मे सीधे बात की जाए और उन्हें उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही जहां जरूरत होगी, वहां जमीन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा जाने वाला है। मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister’s Office) द्वारा 15 दिन बाद इसका रिवियू किया जाएगा और रजिस्ट्री का काम जल्दी पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का होगा शिलान्यास
जानकारी के लिए बता दें कि चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर (Defense Corridor in Chitrakoot) के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की यूनिट का फाउंडेशन भी जल्द होगा और आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी लिंक और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
लखनऊ में बन रहा कन्वेंशन सेंटर को
राजधानी लखनऊ में एक बड़े कन्वेंशन सेंटर को बनाने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब (Logistics Hub in Greater Noida) का निर्माण किया जा रहा हैं, जो व्यापार और उद्योग के लिए बेहतर है। यानी इन एक्सप्रेसवे और अन्य प्रोजेक्ट का फायदा आम लोगों को मिलेगा और इसके लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।