Hisar News : लोगों को अब मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने बताया इस दिन से फिर होगी बारिश

Hisar News : पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान को देखकर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि अब लोगों को जल्द ही तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है।


मई महीने की आज 7 तारीख हो चुकी है और इन दिनों देश के अधिकतर इलाकों में लगातार बढ़ रहे तापमान (Weather Updates) की वजह से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से हरियाणा राज्य में भी तापमान काफी ज्यादा ऊपर चला गया है और दिन के समय लोगों के लिए बाहर निकालना मुश्किल हो गया है।

भले ही पिछले दो-तीन दिन पहले हरियाणा राज्य में कहीं-कहीं बरसात (Haryana Weather) देखने को मिली लेकिन अभी भी गर्मी का सितम हरियाणा राज्य में बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से एक राहत भरा अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि आने वाले दिनों में जल्द ही हरियाणा प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आइए खबर में जान लेते हैं हरियाणा में किस दिन (Haryana Weather) से शुरू होगी बरसात।


हिसार का तापमान


पिछले दिनों भी बरसात के बाद हरियाणा के मौसम (Weather Updates) में हल्का बदलाव देखने को मिला, लेकिन अभी भी दिन के समय तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हरियाणा के हिसार शहर (Hisar News) के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम रह रहा है।

हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस जो की सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से आज 7 मई को हरियाणा के हिसार शहर में येलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।


कब होगी बरसात


मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से बताया गया है कि आज हिसार जिले में बरसात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिसार शहर में स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों (HAU Hisar) की तरफ से हिसार जिले में 10 से 12 मई तक येलो अलर्ट एक बार फिर से जारी हो गया है और इस दौरान काफी तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के वैज्ञानिकों (IMD Alert) की तरफ से कहा गया है कि 8 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 10 मई को अरब सागर पर चक्रवर्ती सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Comment