IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्य में अब मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अचानक काले बादल छा गए हैं और आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 14 में को दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं विस्तार से –
दिल्ली-एनसीआर में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब तेज तूफान ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) ने अलगे 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है और उसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में बारिश का नया अलर्ट –
आईएमडी (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। राजधानी में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। शाम और रात के समय गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
14 मई को कैसा रहेगा मौसम –
अगले 24 घंटे के दौरान काले बादल छाने और मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। देर रात तेज गरज आंधी चलने के आसार हैं। इसको लेकर विभाग (Weather Update) ने येलो अलर्ट जारी किया है। कल यानी 14 मई को तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।
24 घंटों में कैसा रहा मौसम –
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दिल्ली (Delhi temperature) में कई जगहों पर हल्की बरसात दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री गिरा है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग स्थान पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा 1.5 डिग्री से 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं कुछ स्थानों पर सामान्य से कम – 1.6 डिग्री से – 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में दक्षिणी पूर्वी हवाई चली है, जिसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की गति आज 41 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।