Hisar News : इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनने जा रहा नया डिपो, पेड़ और झाड़ियां की हो रही सफाई

Hisar News : हरियाणा राज्य को चमकाने के लिए देश की सरकार द्वारा नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। बढ़ रहे प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगातार इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जा रही है। हरियाणा के हिसार शहर में भी अब इलेक्ट्रिक बसों के लिए नया डिपो तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं हिसार शहर में नई इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


हिसार शहर के विकास (Construction of a new depot for electric buses) की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिसार शहर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए नए डिपो का निर्माण होने जा रहा है।

इलेक्ट्रिक बसों के डिपो के निर्माण के लिए हिसार शहर (Hisar News) में जगह को चिन्हित करके वहां अड़चन ला रहे पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में रोडवेज के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि अगले 8 से 10 दिन के अंदर यहां फाउंडेशन निर्माण का कार्य (foundation construction work) शुरू हो जाएगा और इसको लेकर मशीन तथा निर्माण सामग्री से जुड़ी पूरी तैयारी कर ली गई है। रोडवेज अधिकारियों (roadways officers) का कहना है कि हिसार शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था (public transportation system) को बेहतरीन बनाने के लिए नया बस डिपो (new bus depot) तैयार किया जा रहा है। डिपो बनने के बाद इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव की सुविधाएं एक जगह पर मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से हिसार शहर में प्रदूषण कम होगा तथा यातायात की सुविधा बढ़ जाएंगी।


एक महीने पहले हुआ अनुबंध


रोडवेज के कर्मचारियों (roadways employees) की तरफ से बताया गया है कि इलेक्ट्रिक बसों के डिपो का निर्माण करिए काफी सही तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और बस डिपो के इस नए प्रोजेक्ट को तय समय के अंदर पूरा किया जाएगा।

हिसार शहर में इलेक्ट्रिक बसों के डिपो निर्माण के लिए एक महीने पहले हरियाणा रोडवेज (Haryana roadways) के अधिकारियों तथा डिम्स कंपनी के बीच आपसी शर्ते साझा करके प्रोजेक्ट के कार्य को आगे बढ़ने का एक नया कदम रखा गया है। डिम्स कंपनी तथा रोडवेज अधिकारियों के बीच हुए इस अनुबंध के तहत कर्मशाला की 3.9 एकड़ जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से भरपूर इलेक्ट्रिक बस डिपो (Electric Bus Depot) बनाया जाएगा।


बनाया जाएगा नया वॉशिंग यार्ड


मीडिया रिपोर्ट्स में रोडवेज क्या अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि इस नए इलेक्ट्रिक बस डिपो (new electric bus depot) में 10 चार्ज लगाए जाएंगे जिनकी मदद से एक साथ तकरीबन 50 बसों को चार्ज किया जा सकता है। बसों को सही तरीके से मेंटेन रखने के लिए अलग से एक वर्कशॉप बनाई जाएगी ताकि तकनीकी खराबी होने पर तुरंत ठीक किया जा सके।


इलेक्ट्रिक बसों की सफाई (cleaning of electric buses) के लिए यहां पर एक वॉशिंग यार्ड भी बनाया जाएगा जहां बसों की धुलाई की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि इलेक्ट्रिक बेसन की देखरेख पर खास ध्यान दिया जाएगा। हिसार शहर में बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन कंडक्टर और ड्राइवर के लिए रेस्ट रूम और टॉयलेट बनाए जाएंगे।

Leave a Comment