Hisar News : जाट कॉलेज बिजली के मामले में आत्मनिर्भर, 70 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया

Hisar News : हरियाणा के हिसार शहर के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा के हिसार शहर के जाट कॉलेज ने ऊर्जा बचत तथा पर्यावरण संरक्षण की तरफ कदम उठाए हैं। बताया जा रहा है कि अब जाट कॉलेज बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। अब जाट कॉलेज में 70 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगाया गया है।


हिसार शहर के जाट कॉलेज (Jat College, Hisar City) को पूरी तरह इको फ्रेंडली तथा आत्म निर्भर बनाने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब जाट कॉलेज की तरफ से पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा की बचत करने की दिशा में एक और नया कदम उठाया गया है। आपको बता दे की कॉलेज प्रशासन (college administration) की तरफ से कैंपस की छतों पर 70 किलो वाट की सोलर पावर सिस्टम (solar power system) इंस्टॉल किए गए हैं। सबसे खुशी की बात तो यह है कि अब कॉलेज को बिजली के मामले में कोई समस्या नहीं होगी।

कॉलेज प्रशासन की तरफ से उठाए गए इस कदम के तहत नए केवल भारी भरकम बिजली के बिलों से राहत (Relief from electricity bills) मिलेगी बल्कि कॉलेज कैंपस को जीरो कार्बन उत्सर्जन (carbon emissions) की तरफ भी बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में कॉलेज प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि 70 किलो वाट का यह सोलर सिस्टम कॉलेज की रोजाना जरूरत को पूरा करने के लिए सही माना जा रहा है। सोलर पैनल (solar panel) के जरिए बनाई जाने वाली अतिरिक्त बिजली को नेट मीटरिंग के जरिए सरकारी ग्रिड को वापस भेजा जाएगा, जिससे कॉलेज प्रशासन को भी बड़ा फायदा होगा।


वेस्ट वाटर का भी उपयोग


बिजली बचत के साथ-साथ कॉलेज प्रशासन की तरफ से जल संरक्षण (water conservation) में भी नया कदम उठाया गया है। प्रशासन की तरफ से अब कॉलेज से निकलने वाले वेस्ट पानी को खराब (spoils waste water) नहीं किया जाएगा और इसके लिए कॉलेज की तरफ से एक ड्रेनेज और फिल्टर सिस्टम तैयार किया गया है जिसके तहत कॉलेज के वाटर कूलर व वॉशरूम को जोड़ा जाएगा और इस पानी का उपयोग पार्कों में ग्रीनरी को बचाने के लिए तथा खेल के मैदानों की सिंचाई के लिए किया जाएगा।

Leave a Comment