Hisar News : हिसार में 3 एकड़ में बनेगा आधुनिक इलेक्ट्रिक बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेगी राहत

Hisar News : हरियाणा सरकार प्रदेश के हिसार जिले में कई विकास कार्य कर रही है और अब जल्द ही सरकार की ओर से यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा देने के लिए हिसार जिले में 3 एकड़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाया जाने का प्लान तैयार किया है। हिसार में इस नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड (new electric bus stand) के निर्माण से यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसों के के लिए बनेंगे स्टैंड
दरअसल, आपको बता दें कि हिसार बस डिपो (Hisar Bus Depot) में इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग स्टैंड बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत तकरीबन 3.09 एकड़ भूमि पर जो झाड़ियां उगी है, उनको जेसीबी व अन्य मशीनें मंगवाकर हटाने का काम किया जा रहा है और निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

कितनी लागत में तैयार हो रहा बस स्टैंड
अब हिसार में जो नया बस स्टैंड (New Bus Stand in Hisar) बनाया जा रहा है, वो पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। डिपो में पहले ही पांच इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं, जबकि पांच और बसें जल्द ही आ सकती है।
लागत की बात करें तो यह बस स्टैंड (Hisar Bus Stand Cost) तकरीबन 14 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया जाने वाला है और यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम मानी जा रही है, जिससे प्रदूषण कम होगा। अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा को नई दिशा मिलेगी।

अभी कहां से कहां तक चल रही इलेक्ट्रिक बसें
अभी हिसार में जो पांच इलेक्ट्रिक बसें (Hisar Electric Buses) चलाई जा रही है, वो आजाद नगर रूट व तोशाम रोड पर आधार अस्पताल तक चलाई जा रही है। सरकार का प्लान है अभी हिसार में 50 बसें लाई जाए और नया इलेक्ट्रिक स्टैंड (Hisar New Electric Stand) बनाए जाने पर यहां कुल 10 इलेक्ट्रिक चार्जर को स्थापित किए जाने का प्लान है, जिनसे बसों को चार्ज तो किया ही जाएगा और साथ ही इन बसों को कई रूटों पर चलाए जाने का प्लान है।

Leave a Comment