Haryana News : हरियाणा सरकार प्रदेश में लगातार विकास के कार्य कर रही है। अब जल्द ही प्रदेश (Haryana Development) के गांवो की तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है। अब प्रदेश के इन गांवो में आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार के इस प्लान के तहत 40 गांवों को नई उड़ान मिलेगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
करनाल प्रवास के दौरान रोडमैप तैयार
केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल (Urban Development Minister Manohar Lal) ने करनाल प्रवास के दौरान बड़ा रोडमैप तैयार कर लिया है और पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के 40 गांवों को माडल गांव के रूप में तब्दील करने की दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों, सरपंचों और गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ तीन अहम बैठकें रखी गई है। इन बैठकों में केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षाके साथ पंचायतों की इनकम बढ़ाने के उपायो पर भी विस्तार से बातचीत की जाएगी। मनोहर लाल ने क्लियर कहा है कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी।
अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही सांसद निधि, विधायक निधि और सीएसआर फंड के जरिए भी संसाधन(Resources of CSR Funds) उपलब्ध होंगे, ताकि अगले 5 सालों में गांवों की मूलभूत जरूरते पूरी की जा सकेंगी। ऐसे में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन
इस दौरान समीक्षाबैठक में कार्यों की प्रगति का आकलन किए जाने के साथ ही, जो प्रोजेकट (Haryana New Projects) शुरु नहीं हो पाएं हैं, उनकी बाधाओं को भी चिन्हित कर समाधान के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर पंचायतों को अपना वार्षिक बजट तैयार करने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर खास जोर दिया गया है।
ग्राम पंचायतें करेंगी जमीन की व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री (Union Minister) का कहना है कि चुने हुए 40 गांवों में ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, शिवधाम, चारदीवारी, शौचालय, ई-लाइब्रेरी, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, तालाब और सीवरेज जैसी कई सुविधाएं दी जाने वाली है। उनका कहना है कि जो विकास कार्य पूरे हो गए हैं, उनकी नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत भी की जानी चाहिए। उनका कहना है कि आबादी बढ़ने के साथ गांवों में सुविधाओं की जरूरतों में इजाफा होता है।
इसके लिए सरकार बजट तो स्वीकृत कराएगी ही, लेकिन जमीन की व्यवस्था ग्राम पंचायतों (gram panchayats) को करनी होगी। उनका कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के बाद जिले की सभी तकरीबन 395 ग्राम पंचायतों में इन सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।
बैठक में शामिल रहे ये अधिकारी
मनोहर लाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार ने एक ओर प्रमूख पहल की है। उनका कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से दूर न रहें।
इस दौरान बैठक में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, हरियाणा विधानसभा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठन, डीसी डा। आनंद कुमार शर्मा और जिला परिषद सीईओ समेत कई विभाग के अधिकारी शामिल रहे हैं।