Gurugram News : रियल एस्टेट के रूप में अपनी मजबूती बना रहा गुरूग्राम को इस क्षेत्र में नई ऊंचाई मिलने जा रही है। इसके लिए गुरूग्राम 2700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। खबर में विस्तार से जानिए इन योजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद शहर में क्या विकास होगा।
35 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मिली मंजूरी
इस साल के पहले 4 माह में 35 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं की हरेरा गुरूग्राम ने मंजूरी दी है। अगर इसमें कुल लागत की बात करे तो तकरीबन 27 हजार करोड़ रुपये लगने का अनुमान हे।
11 हजार 513 यूनिट की जाएगी विकसित
जानकारी के अनुसार इनमें से 23 परियोजनाएं आवासिय क्षेत्र की हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत 11 हजार 513 यूनिट विकसित की जानी है। 23 परियोजनाओं में से कई परियोजनाएं सेक्टर 58 और सेक्टर 115 के बीच में हैं। इन तैयार होने वाली यूनिटों में 10 हजार 630 रिहायशी और 883 व्यावसायिक यूनिट शामिल हैं।
गुरूग्राम लगातार विकास की और
गुरुग्राम में रियल एस्टेट सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है। जीएमडीए की ओर से नई सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और सड़कों के पुनर्निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। वहीं, कई सेक्टरों में लंबे समय से बनी 24 मीटर प्रस्तावित सड़कों की कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने भूमि अधिग्रहण की घोषणा भी की है।
शहरी कार्य मंत्रालय की रिपोर्ट क्या कहती है
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम हरेरा अब तक कुल 1057 परियोजनाओं को मंजूरी दे चुका है। इनमें 825 रिहायशी परियोजनाएं शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे घर खरीदारों और निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।
जांच के बाद परियोजना को मिलती हैं मंजूरी
हरेरा गुरुग्राम ने परियोजना पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। अब किसी भी परियोजना को मंजूरी देने से पहले बिल्डरों द्वारा दी गई जानकारी की गहन जांच की जाती है। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा स्थल निरीक्षण, तिमाही प्रगति रिपोर्ट जमा करवाना और सार्वजनिक सूचना जारी करना भी जरूरी कर दिया गया है।
शिकायतों का निपटारा करने में भी पहले स्थान पर
शिकायतों के निपटारे के मामले में भी गुरुग्राम हरेरा देश में अग्रणी माना जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2024 तक दर्ज सभी लंबित शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है, जिससे घर खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।
इन क्षेत्रों में परियोजनाओं को मिली मंजूरी
जिन क्षेत्रों में नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है उनमें सेक्टर 43, 53, 67, 70, 71, 78, 80, 84, 89, 105, सोहना और फरुखनगर शामिल है।
जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर बुनियादी ढांचे, मजबूत कनेक्टिविटी और लगातार बढ़ते निवेश के चलते आने वाले समय में भी गुरुग्राम देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट बाजारों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगा।
देश के अग्रणी रियल स्टेट में गुरूग्राम हो सकता है शमिल
हरेरा गुरुग्राम के चेयरमैन अरूण कुमार का कहना है कि गुरूग्राम में लोगो का रियल स्टेट क्षेत्र में काफी समय से विश्वास बना हुआ है। हर परियोजना पारदर्शिता और तय नियमों के अनुसार विकसित हो। हेरेरा आने वाले समय में रियल स्टेट क्षेत्र में देश के अग्रणी स्थानों में आ सकता है।