SBI 444 days fd : ज्यादातर इन्वेस्टर्स अपनी मेहनत की कमाई को बैंक की एफडी में निवेश इसलिए करते हैं, क्योंकि उनको फिक्सड ब्याज दरों के साथ रिस्क फ्री रिटर्न मिलता है। अगर आप भी बैंक एफडी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि एसबीआई बैंक (SBI fd interest ) में 444 दिन की FD पर बंपर रिटर्न दिया जा रहा है। खबर में जानिए एसबीआई बैंक की एफडी स्कीम के बारे में-
एसबीआई बैंक में ब्याज दरें
दरअसल, बता दें कि SBI (SBI FD Schemes) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है। आप चाहे तो एसबीआई बैंक में केवल 7 दिन के लिए भी एफडी अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। आप अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
अमृत वृष्टि स्कीम पर एफडी दरें
एसबीआई बैंक (SBI 444 days fd) की ओर से सामान्य ग्राहकों, जिनकी उम्र 60 साल से कम है, उन्हें 444 दिनों की स्पेशल अमृत वृष्टि स्कीम (Amrit Varsha Scheme) पर 6.45 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 तक की अवधि वाली एफडी स्कीम 7.05 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है और अति वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 तक की अवधि वाली एफडी स्कीम 7.15 प्रतिशत का बंपर ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
444 दिन की FD में ब्याज दरें
एसबीआई बैंक की ओर से 444 दिनों की एफडी स्कीम (SBI 444 days fd calculator) में 1 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट पर सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 8094 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही कुल 1,08,094 रुपये का लाभ मिलेगा। ठीक ऐसे ही एसबीआई बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट पर सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी (SBI 444 days fd interest rate) पर 8743 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही कुल 1,08,743 रुपये मिल जाएंगे और अति सिनियर सिटीजन को एसबीआई में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये इन्वेसटमेंट पर 8873 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही कुल 1,08,873 रुपये मिलेंगे।