Gold Silver Rates : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी, जानें अब क्या हो गई कीमत

Gold Silver Rates : मिडिल ईस्ट में बनी स्थिति के चलते सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उथल पुथल जारी है। हालांकि आज 10 मई को सोने की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बाजार बंद होते समय 24 कैरेट सोने के रेट 1 लाख 511078 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। ऐसे में आज सरकारी अवकाश होने के चलते देशभर में यही कीमतें बनी रही हैं।


जाने क्या हैं सोने के ताजा भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट सोने के रेट 151078 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के दाम 138387, 23 कैरेट सोने के रेट 150473 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113309 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं आज 14 कैरेट सोने के रेट 88381 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।


जाने प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के रेट
देश की राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 15267 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 13994 रुपए प्रति 1 ग्राम हैं। इसके अलावा आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 15287 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 14009 रुपए प्रति 1 ग्राम है। वहीं, कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट 15267 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 13994 प्रति 1 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की रेट 15350 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 14103 रुपए प्रति 1 ग्राम है। वहीं, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने के रेट 15267 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 13994 प्रति 1 ग्राम है। इसी के साथ गुजरात के शहर अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने के रेट 15277 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 13999 रुपए प्रति 1 ग्राम है। इसके अलावा हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का रेट 15267 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 13994 रुपए प्रति 1 ग्राम है।


क्या फिर कम होंगे सोने के रेट
सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद डब्लूजीसी ने कहा है कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था ऐसे ही मजबूत बनी रहती है और ब्याज दरों में कटौती नहीं होती है तो सोने के रेट में 20% तक की भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी का कहना है कि वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

ऐसे में डॉलर को मजबूती मिली रह सकती है और सोने के रेट कम हो सकते हैं। इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च विभाग की एवीपी कायनात चैनवाला का कहना है कि अगर फिलहाल सोने और चांदी में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो कीमतों में आने वाली गिरावट का इंतजार करें और उस समय खरीदारी करें। सोना व चांदी युद्ध से पहले के स्तर पर भी पहुंच सकते हैं, लेकिन निवेशकों को बाजार में आने वाले उतार चढ़ाव के लिए हर पल तैयार रहना होगा।

Leave a Comment