Gold Buying : वैश्विक तनाव के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जनता से बड़ी अपील की गई है। नरेंद्र मोदी का कहना है आने वाले दिनों में सुरक्षित रहने के लिए कि अगले 1 साल तक सोने की खरीदारी ना करे, बल्कि पेट्रोल और डीजल बचाने पर ध्यान दें। आइए खबर जानते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई इस अपील के बारे में विस्तार से।
फिलहाल दुनिया भर के देशों में आपसी तनाव के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं, इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तरफ से देशवासियों को पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की बचत करने तथा सोने की खरीद काम करने के बारे में कहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से कहा गया है कि युद्ध की आर्थिक तनाव से बचने के लिए विदेशी मुद्रा बचाना ही हमारे असली देशभक्त है।
डीजल और पेट्रोल के इस्तेमाल पर कहीं बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तरफ से पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर भी बड़ी बात कही गई है और बताया गया है कि भारत बहुत बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बनाने वाला कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, ऐसे में अगर देश के लोग बिना जरुरत के भी पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel price) का बेफिजूल में इस्तेमाल करेंगे तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था (country’s economy) पर भी पड़ेगा। लगातार बढ़ रहे वैश्विक तनाव के चलते इस मुद्दे पर काफी ज्यादा गौर किया जा रहा है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (Indian PM Narendra Modi) की तरफ से अपील की गई है कि देश का हर नागरिक पेट्रोल और डीजल का काफी सोच समझकर इस्तेमाल करें ताकि वैश्विक संकट का बुरा असर भारत पर ना पड़े।
सोने की खरीद पर भी पीएम मोदी ने कहीं बड़ी बात
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे देशहित में एक साल तक सोना और नए गहने खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी मात्रा में सोना खरीदा जाता है, जिससे देश की काफी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। पीएम मोदी (PM Modi) ने याद दिलाया कि पहले संकट के समय लोग अपना सोना देश के लिए दान कर देते थे। हालांकि अब सरकार को दान की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर लोग कुछ समय तक सोना खरीदना कम करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था (country’s economy) और संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
PM Modi ने देश की मदद तथा विदेशी मुद्रा बचाने के लिए बताई जरूरी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का कहना है कि जहां तक संभव वर्क फ्रॉम होम अपनाएं।
ज्यादा दूरी तय करके पेट्रोल खर्च करने की बजाय ऑनलाइन वीडियो कॉल का उपयोग करना सही समझे।
1 साल तक घर में शादी या कार्यक्रम होने पर भी सोने के गहनों की खरीदारी (Shopping for gold jewelry) ना करें।
गैस और पेट्रोल-डीजल को बेकार में खर्च न करें सिर्फ जरूरत पर ही इस्तेमाल करें।
देश के आयात खर्च को कम करने के लिए खाने का तेल (cooking oil) भी जरूरत के हिसाब से ही उपयोग करें।
सरकार उठा रही यह कदम
PM Modi की तरफ से कहा गया है कि देश में सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा (promote solar energy) दिया जा रहा है और भारत इस क्षेत्र में दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है।
सरकार पेट्रोल में इथेनॉल (Ethanol in petrol) मिलाने का काम भी बढ़ा रही है, ताकि कच्चे तेल की जरूरत (need of crude oil) कम हो। इसके अलावा, हर घर तक गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन गैस सेवा पर भी जोर दिया जा रहा है। वाहनों के लिए सीएनजी के इस्तेमाल (Uses of CNG) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
PM Modi ने कहा कि इन सभी प्रयासों की वजह से भारत आज ऊर्जा संकट का मजबूती से सामना कर पा रहा है।