Haryana Weather : हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। बीते दिनों की गर्मी के बाद आज सुबह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश (Haryana Weather Updates) में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
बीते दिनों कैसा रहा मौसम
हरियाणा (Haryana Ka Mausam)में अभी मौसम एकदम परिवर्तनशील बना हुआ है। मई माह के शुरुआत से लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते प्रदेश में आंधी, अंधड़, हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इस वजह से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। बीते दिनों भी प्रदेश में भीषण गर्मी देखने को मिली।
किन जिलों में कैसा रहा तापमान
बीते दिनों फरीदाबाद का अधिकतम तापमान (Faridabad maximum temperature) 45.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं भिवानी, सिरसा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया है वहीं, अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा है। इसके साथ ही सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों 10 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो गया है, जिसका प्रभाव से आज 11 से 13 मई तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
इसके अलावा हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) और बूंदाबांदी के भी आसार है और इस दौरान कुछ इलाको पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा इन जिलों का तापमान
आज 11 मई को अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Ambala ) 25.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और हिसार में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 26.1 – 38.7 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 22.8 – 39.0 डिग्री, रोहतक में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 20.6 – 38.5 डिग्री, भिवानी में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 24.5 – 42.0 डिग्री, सिरसा में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 26.2 – 41.4 डिग्री, फरीदाबाद में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 26.0 – 45.2 डिग्री पर दर्ज किया जा सकता है।