Rahu Gochar 2026 : राहु की चाल से दुनिया की गति बदलने वाली है। राहु की गति बदलने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा किन राशियों पर पड़ेगा नाकारात्मक असर जानिए खबर में विस्तार से जानते हैं कि क्या कहतें है ज्योतिषी।
राहु का रााशि परिवर्तन
राहु का इस बार यह राशि परिवर्तन मकर राशि में खास माना जा रहा है। ज्योंतिषियों का कहना है कि मकर राशि में राहु के गोचर होने से कई बड़े और छुपे हुए बदलावों को होना तय है। ज्योतिषि में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। यानी यह रहस्य, भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं। वहीं अगर आपकी कुंडली में राहु की स्थिती अच्छी है तो वह धन लाभ जैसे संयोग लेकर आता है।
राहु के राशि परिवर्तन से अनेकों बदलाव देखने को मिलेगें
राहु का राशि में गोचर करना बहुत ही जरूरी होता है। इसका असर देश-दुनिया व अर्थव्यवस्था पर भी नजर आता है। इस साल में राहु कुंभ राशि में अपना प्रभाव बनाएं रखेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि इसी साल के अंत में 5 दिसंबर 2026 को राहु चाल बदलते हुए शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इससे होगा ये कि शासन-प्रशासन व आर्थिक नीतियों से लेकर तकनीकी क्षेत्रों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
करिअर में हो सकता है बदलाव
राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों के करिअर में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा मेष राशि वाले लोगों को जल्दी में फैसला लेने से बचना चाहिए। इसके साथ यात्राओं के योग बनने की उम्मीद है।
अनजान लोगों पर न करे भरोसा
राहु के राशि में परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को विदेश, शिक्षा आदि लंबी यात्राओं से कुछ अच्छी खबर आ सकती है। इस राशि के लोगों को अपनी मानसिक स्थिती पर ध्यान रखना होगा। इसके अलावा वृषभ राशि के लोगों को अनजान लोगों कील बातों पर भरोसा करने से बचना चाहीए।
विवाह के योग बन रहे
मिथुन राशि के लोगों में करिअर के मामलें में नई अटकलें लग सकती हैं। वहीं आर्थिक स्थिती से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप निवेश आदि की सोच रहें हैं तो सतर्कता से कदम उठाएं। साथ ही विवाह के योग भी बन रहे है।
रिश्तों में होगा उतार-चढ़ाव
कर्क राशि वालों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव होते नजर आ रहें हैं। साथ ही इस राशि वालों को लाभ के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही इनकों धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।
लापहरवाही से बचे
सिंह राशि वालों को किसी भी तरह की लापहरवाही करने से बचना होगा। वहीं अगर आप कामकाजी है तो आपके उपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इसके साथ इस राशि वाले अपनी दिनचर्या और सेहत का ख्याल रखना होगा।
मेहनत का मिलेगा नतीजा
कन्या राशि वालों के लिए समय नए बदलाव लेकर आ सकता है। साथ ही इस राशि वालों को मेहनत करने का परिणाम मिलेगा। इसके अलावा निवेश करने से बचे। साथ ही प्रेम और रचनात्मक कार्यों में नए बदलाव हो सकते हैं।
तुला राशि
घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं। इसके साथ विवाह के योग के भी चांस है। अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपको खुशखबरी मिल सकती है।
नए लोगों से मिलेंगे
वृश्चिक राशि के लोगों को नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। नए लोगों से मिलकर नया अनुभव आप कमाएंगे।
खर्च बढ़ेंगे
धनु राशि के लोगों को धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। परिवार में कोई अपना दस्तक दे सकता है। इस दौरान आप खरीदने का प्लान बनाकर खरीद सकते हैं।
प्रमोशन मिल सकता है
राहु मकर राशि में ही प्रवेश करेंगे, इसलिए यह समय इस राशि वालों के लिए प्रभावशालि रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कार्य में प्रमोशन मिल सकता है।
रूका हुआ धन वापिस मिलेगा
कुंभ राशि वालों का रूका हुआ धन वापिस मिलने की उम्मीद है। इस दौरान मानसिक दबाव और भ्रम की स्थिती में डाल सकता है।