Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों को लेकर लगातार असमंज की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सरकार के कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के फैसले का सीधा असर सराफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है। आज सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोने की कीमतों में 8779 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमतों में 8042 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में 6584 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, आज चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में भी 21983 रुपए की तगड़ी बढ़त देखने को मिली है। इस बढ़त के साथ ही 1 किलोग्राम चांदी की कीमत जीएसटी समेत 295455 रुपए के ऊपर हो गई है। वहीं वर्तमान में 24 कैरेट सोने के रेट भी 165000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गए हैं।
3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील (Latest Gold And Silver Price) की थी। ऐसे में अब 3 दिन के भीतर सोने की कीमतों में 9333 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों में भी 31250 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है।
पीएम मोदी (PM Modi) की अपील से पहले पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमतें 151078 रुपए प्रति 10 ग्राम थी और चांदी की कीमत 255600 रुपए प्रति किलोग्राम थी। ऐसे में शनिवार और रविवार के दिन आईबीजेए की ओर से रेट जारी नहीं किए गए थे। आईबीजेए (IBJA) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल (Gold And Silver Price) देखने को मिला है।
आंकड़ों के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई (gold all time high) से केवल 15710 रुपए कम रह गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में अब तक के ऑल टाइम हाई से 99083 रुपए की कटौती देखने को मिल रही है। वहीं अगर बात करें ईरान अमेरिका युद्ध के बीच की तो अब तक सोने की कीमतों में 1314 और चांदी की कीमतों में 18950 की बढ़ोतरी हुई है।
क्या है सोने चांदी के ताजा रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज 13 मई को 22 कैरेट सोने के रेट 146937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। यह कीमतें बिना जीएसटी की हैं। वहीं, जीएसटी समेत 22 कैरेट सोने के रेट 151345 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आज 13 मई को बिना जीएसटी के 18 कैरेट सोने के रेट 120308 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। हालांकि जीएसटी के बाद यह कीमत 123907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
इसी के साथ घरेलू बाजार में आज 23 कैरेट सोने के रेट जीएसटी (GST On Gold) के बिना 159769 रुपए प्रति 10 ग्राम और जीएसटी समेत 164562 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं इस बीच 14 कैरेट सोने के रेट बिना जीएसटी 93840 रुपए प्रति 10 ग्राम और जीएसटी समेत 96655 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।