Home Loan : आज के महंगाई के समय में घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। भले ही अब घर खरीदने के लिए बैकं की ओर से होम लोन की सुविधा दी जाती है, लेकिन कई होम लोन लेते समय छोटी सी गलती का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। आज हम आपको होम लोन (Home Loan News) से जुडे ऐसे तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसके आपके लिए जान लेना बेहद जरूरी है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
इनकम टैक्स विभाग की कड़ी नजर
कई लोग होम लोन लेते समय एकमुश्त कैश (Home Loan Cash Repayment ) में लोन चुकाने का ऑप्शन का चुनाव कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हर बार सुरक्षित नहीं होता है, क्योंकि अब इनकम टैक्स विभाग और बैंकिंग सिस्टम कैश ट्रांजैक्शन पर नजर गड़ाए हुआ है। ऐसे में अगर आपको सही जानकारी नहीं है तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
कितने कैश ट्रांजेक्शन पर PAN जरूरी
बैंकिग नियमों के अनुसार 50 हजार या फिर उससे अधिक कैश (Home Loan tips ) जमा करने पर PAN देना अनिवार्य है। अगर वहीं 50 हजार से कम कैश देना हो तब PAN की आवश्यकता नहीं होती है। गौर करें कि एक दिन में ही किसी एक व्यक्ति से 2 लाख या उससे अधकि कैश नहीं लिया जा सकता है। अगर कोई बैंक इस रूल (Home Loan Rules) को फॉलो नहीं करता है तो उस पर 100 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है। इस वजह से बैंक अक्सर 2 लाख से अधिक कैश नहीं लेते हैं।
अकाउंट में कर सकते हैं इतना कैश जमा
रूल्स के अनुसार एक फाइनेंशियल ईयर में केाई भी व्यक्ति सभी अकाउंट में मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 10 लाख तक ही कैश जमा कर सकता है। अगर यह लिमिट पार होती है तो बैंक इसकी जानकारी SFT (Statement of Financial Transaction ) यानी के माध्यम से इनकम टैक्स विभाग को भेज देता है। उसके बाद विभाग इनकम के स्रोत की छानबीन कर सकता है।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार सबसे पहले सीधे होम लोन अकाउंट (Home Loan Account) में कैश डिपॉजिट करने से बचना चाहिए। सबसे पहले पैसे को सेविंग अकाउंट में डिपॉजिट करना चाहिए, उसके बाद ही वहां से ऑनलाइन ट्रांसफर करना चाहिए। इससे पूरा ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड में तो रहता ही है और साथ ही ITR फाइल करते समय कोई परेशानी नहीं होती है।