Gold Prices : बीते कई दिनों सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दो दिनों सोने में तेजी देखी गई है और लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज 14 मई को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार ऊंची महंगाई और लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने के चलते सोने पर दबाव बना है। खबर में जानिए देशभर में 10 ग्राम के रेट (Rate of 10 grams) क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के रेट
MCX पर गोल्ड के रेट (Gold Rate on MCX) में 301 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और चांदी 3538 रुपये फिसलकर रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अभी भी लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जिसके चलते ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की संभावना है।, जिसका दबाव पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों पर देखा गया है।
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सोने के भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate)1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price in Chennai) 1,63,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,010 रुपये के आस-पास है। वहीं, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 148660 रुपये पर चल रहा है औऱ 24 कैरेट सोने का भाव 162160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो आज चांदी की कीमत (Silver Price) बढ़कर 3,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इससे एक दिन पहले दिल्ली में चांदी की कीमत में 20,500 रुपये की बढ़त हुई थी, जिसके बाद चांदी की कीमत 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार ट्रेड कर रही थी।
सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी
भारत सरकार की ओर से सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty on Gold-Silver) 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है, ताकि इंपोर्ट कम हो सके और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सकें। इंपोर्ट ड्यूटी में तेज इजाफे के बाद एक्सपर्ट का कहना है कि देशभर में सोने- चांदी की मांग मजबूत बनी रहेगी। शादी-ब्याह, त्योहार, निवेश और महंगाई से बचाव के लिए देशभर में सोना आज भी बेहद अहम माना जाता है।