Kia की इस इलेक्ट्रिक कार के लिए नया BaaS प्लान लॉन्च, ग्राहकों से मिला बढ़िया रिस्पॉन्स

Kia Electric cars : किआ कंपनी की कारों का इन दिनों खूब दबदबा देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच कंपनी ने अपनी एक धांसू इलेक्ट्रिक कार के लिए नया BaaS प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार नई योजना का मकसद इलेक्ट्रिक कार को सस्ता बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कारों (Kia Electric cars ) की ओर आकर्षित हो सकें। खबर में जानिए इस एसयूवी के बारे में विस्तार से –

क्या है इस नई योजना का मकसद
किआ कंपनी की इलेक्ट्रिक कार (Kia Company’s electric car) Kia Carens Clavis EV के लिए नया (Battery-as-a-Service ) फाइनेंस प्रोग्राम पेश कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस नई योजना का मकसद इलेक्ट्रिक कार खरीदना आसान बनाना है।
किआ इंडिया के अनुसार Carens Clavis EV को ग्राहकों से बढ़िया रिस्पांस मिला है। इसी पर गौर करते हुए कंपनी ने अब BaaS प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस नई योजना से ग्राहकों को ज्यादा फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और साथ ही शुरुआती खर्च भी कम हो जाएगा। इस फाइनेंस प्रोग्राम को देशभर के बड़े बैंक और फाइनेंस संस्थान सपोर्ट कर रहे हैं। इनमें ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv शामिल हैं।

कैसे फाइनेंस होगी कार
जानकारी के लिए बता दें कि इस नई ड्यूल-लोन व्यवस्था में कार और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन अकाउंट को बनाया जाएगा। इससे पूरा प्रोसेस ज्यादा पारदर्शी और आसान हो सकेगा। कंपनी के मुताबिक Kia Carens Clavis EV की ओनरशिप की शुरुआत (Ownership of Kia Carens Clavis EV) अब 51,520 रुपये से होगी और बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार ही भुगतान करना होगा। इससे एक साथ बड़ा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

EV खरीदना होगा आसान और प्रैक्टिकल
किआ इंडिया कंपनी का कहना है कि उनका फोकस ऐसा पूरा इकोसिस्टम तैयार करना है जिससे EV खरीदना आसान और प्रैक्टिकल हो सकें। उनका कहना है कि Battery-as-a-Service मॉडल ग्राहकों को कम शुरुआती कीमत में एडवांस (Price of Kia Carens Clavis EV) EV टेक्नोलॉजी का लाभ देगा। इसके साथ ही यह योजना भारत में स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने में मददगार होगी।
फाइनेंस प्लान पर गौर करें तो वाहन के लिए अधिकतम 60 महीने तक और बैटरी के लिए 96 महीने तक की फाइनेंस टाइमपीरियड दिया जाएगा।

Kia Carens Clavis EV बैटरी और रेंज
बैटरी पैक की बात करें तो Kia Carens Clavis EV में कंपनी ने दो बैटरी पैक (Kia Carens Clavis EV Battery) विकल्प उपलब्ध कराए हैं। पहला 42 kWh बैटरी पैक है और दूसरा बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें 99kW और 126kW आउटपुट वाले इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलते हैं, जो 255 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। इस ईवी में 42 kWh बैटरी पैक फूल चार्ज होने पर 404 किलोमीटर तक की ARAI सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है। वहीं 51.4 kWh वाला बड़ा बैटरी पैक 490 किलोमीटर तक की ARAI सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है।

Leave a Comment