IMD Rain Alert : देशभर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। अब मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में गरज – चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण आज हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में गरज चमक के साथ बरसात होने की चेतावनी जारी की है। पिछले दो दिन से दिल्ली नोएडा, गुरुग्राम से लेकर चंडीगढ़ तक बारिश का सिलसिला जारी है। गाजियाबाद, नोएडा में बुधवार शाम को भी बादल छाए रहे और बिजली चमकने के साथ हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, यूपी में आज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में अगले कई दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज आंधी चलने का अनुमान है। कई जगहों पर तूफानी आंधी आ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
यूपी का मौसम –
उत्तर प्रदेश में अभी मौसम (UP Weather Update) करवट बदल रहा है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ कानपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और गोंडा में तेज आंधी तूफान और गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
चलेगी 50 की स्पीड से आंधी –
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बरेली, गोरखपुर और देवरिया जैसे 24 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
कल कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 15 मई को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार से आसमान बिल्कुल साफ नजर आएगा तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी और भयंकर गर्मी का एहसास होगा। कल तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पश्चिमी यूपी और 13 क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।
16 मई तक यहां होगी बारिश –
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में आज तेज हवाओं के साथ बरसात होने के आसार हैं। उत्तराखंड में 14 मई हिमाचल में 14 से 16 मई के बीच बिजली गिरने और बरसात होने की चेतावनी जारीकी गई है।
इन राज्यों में 18 मई तक होगी बारिश –
पश्चिम बंगाल में भी आज 14 मई को और बिहार (Bihar Mausam) में 15 और 17 मई को बरसात होने के आसार हैं। झारखंड में 15 से 18 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उड़ीसा में 13 से 15 मई के बीच मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।