Bus Service – पटौदी क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर है। पटौदी से चंडीगढ़ (Pataudi to Chandigarh) के लिए एक नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। झज्जर डिपो की यह बस प्रतिदिन दोपहर 3 बजे पटौदी से रवाना होगी और झज्जर, रोहतक व पानीपत से होते हुए रात 11:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
क्या होगा वापसी का शेड्यूल
वापसी में यह बस सुबह 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना (Pataudi to Chandigarh Timetable) होकर दोपहर 12:30 बजे झज्जर (Jhajjar) पहुंचेगी। हालांकि, वापसी के दौरान बस पटौदी नहीं आएगी। नई बस सेवा शुरू (New bus service started) होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को बस सेवा के शुभारंभ के मौके पर पटौदी बस अड्डे पर खुशी का माहौल देखने को मिला।
चालक और परिचालक का किया स्वागत
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष (former municipal president) एवं पार्षद चंद्रभान सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद राधेश्याम मक्कड़ तथा समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बस के चालक और परिचालक का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।