Hisar News : हिसार में गर्मी से मिलेगी राहत, 24 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी आंधी के साथ बारिश

Hisar News : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के अंदर मौसम बदलने की जानकारी दी है।

आंधी के साथ होगी बारिश

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्र मोहन के अनुसार 14 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से दक्षिण-पूर्वी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेगी। इससे हिसार समेत आस पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। यह बादलवाई 15 मई तक बनी रहेगी। विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के अनुमान है।

बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा था तापमान

बुधवार को शहर का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दिन की तुलना में दिन और रात के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

परिवर्तनशील रहा मौसम

दिनभर आसमान में मौसम परिवर्तनशील बना रहा, जबकि शाम होते-होते पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई तक तेज हवाएं भी चल सकती है।

15 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन धूलभरी आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। 15 मई के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव यानी लू जैसे हालात बन सकते हैं। मई के दूसरे पखवाड़े में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है और दिन के तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका है।

Leave a Comment