Electric Cars : कम कीमत में मिलेंगी ये 4 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, कम खर्च में लंबी रेंज

Electric Cars : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए फ्यूल खर्च अब बड़ी चिंता बनता जा रहा है। यही कारण है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कम रनिंग कॉस्ट, आसान ड्राइविंग और सरकारी सब्सिडी जैसी सुविधाओं की वजह से लोग अब EV को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। अगर आप भी कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में मौजूद ये 4 मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। चलिए इन मॉडलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टाटा टियागो EV

टाटा टियागो EV कार सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। इसमें 19.2 किलोवाट और 24 किलोवाट के दो बैटरी पैक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 250 से 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है।

एमजी कॉमेट EV

एमजी कॉमेट EV इसे खास तौर पर शहर में डेली यूज के लिए तैयार की गई है। इसमें 17.3 किलोवाट की बैटरी दी गई है, जो करीब 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। अगर, इसकी शुरुआती कीमत की बात करे तो यह 7.62 लाख रुपए है। वहीं कंपनी इसे BaaS मॉडल के तहत 4.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत और 3.2 रुपए प्रति किलोमीटर की लागत पर भी ऑफर कर रही है।

सिट्रोएन eC3 SUV

अगर आप ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फील वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो सिट्रोएन eC3 अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 29.2 किलोमीटर की बैटरी दी गई है, जो करीब 246 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसका केबिन काफी आरामदायक है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए रखी गई है।

टाटा पंच EV

वहीं SUV जैसा लुक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस पसंद करने वालों के लिए टाटा पंच ईवी मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। इसमें 30 किलोवाट और 40 किलोवाट के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। यह कार 375 किलोमीटर से लेकर 468 किलोमीटर तक की रेंज है। इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपए है।

Leave a Comment