8th Pay Commission लागू होने के बाद डीए हो जाएगा जीरो, एक्सपर्ट ने दी जानकारी

8th Pay Commission: अभी कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत हो गया है और जेसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे 8वां वेतन आयोग तेजी के साथ काम कर रहा है। आयोग की ओर से अब तक कई शहरों में मीटिंग की जा चुकी है। इन मीटिंग में कई बड़ी मांग उठ चुकी है। अब इसी बीच कर्मचारियों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) लागू होने के बाद डीए 0 हो जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।

क्या जीरो हो जाएगा डीए
अभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission News) के तहत 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। ऐसे में 8वां वेतन आयोग लागू होते ही यह जीरो होगा या नहीं। जानकारों का कहना है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होते ही महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। क्योंकि 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है।

कब से प्रभावी हुआ 8वां वेतन आयोगा
उनका कहना है कि 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो गया है। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। नया वेतन आयोग लागू होते ही महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। फिर साल में जो दो बार डीए बढ़ाया जाता है, उसी के तहत इजाफा किया जाएगा। यानी 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 0 हो जाएगा।

कैसे होगा कर्मचारियों को फायदा
अभी फिलहाल में DA मूल वेतन के तकबरीबन 60 प्रतिशत के बराबर है। पिछले वेतन आयोग में देखें तो संशोधन से पहले DA को मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाता था। नए मूल वेतन में DA का प्रभाव पहले ही शामिल होगा। DA का नया चक्र जीरो से शुरू होगा और डीए का मूल वेतन में मर्ज (Merger of DA with basic pay) होना, कहीं न कहीं कर्मचारियों के लिए बेहतर है।

कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी
हर वेतन आयोग के जैसे ही इस बार भी फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) सैलरी तय करने में अहम रोल निभाएगा। यानी की फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिससे पुराने बेसिक वेतन को केलकुलेट कर नया बेसिक तय किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.8 से 2.46 के बीच रह सकता है।
जानकार का कहना है कि अगर नए पे कमीशन में 1.8 का फैक्टर लागू हुआ, तो लेवल-1 कर्मचारियों का बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 32,400 रुपये हो सकता है। हालांकि ये 80 प्रतिशत का इजाफा लगता है, लेकिन असली इजाफा इससे कम होगा क्योंकि नया वेतन लागू होने पर डीए (Dearness Allowance) को शून्य यानी जीरो किया जाएगा।

Leave a Comment