CNG SUV : डेली ऑफिस ट्रैवल के लिए बेस्ट है ये CNG कारें, दमदार फीचर्स से हैं लैस

CNG SUV : रोजाना ट्रैवल के लिए अगर आप कीफायती दामों में सीएनजी गाड़ी खोज रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि आज के समय में सीएनजी कारों की डीमांड काफी बढ़ गई है। चलिए खबर में जानते है उन सीएनजी कारों के बारे में जो आपके लिए उचित रहेगी।

मारुति सुजुकी सेलेरियो

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी शानदार माइलेज देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक किलो सीएनजी में 34.43 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 1.0 लीटर का K10C पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग,हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं टॉप वेरिएंट में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट और इलेक्ट्रिक ओआरवीएम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अगर, इसकी शुरूआती कीमत की बात करे तो यह करीब 5.97 लाख रुपये तक आपको मिलेगी।

टाटा पंच

टाटा पंच सीएनजी में आपको ड्यूल-सिलेंडर सेटअप मिलेगा। इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है, जो करीब 26.99 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है। इसमें आपको 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.74 लाख रुपये है।

हुंडई एक्सटर

हुंडई एक्सटर सीएनजी भी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर का काप्पा इंजन दिया गया है, जो स्मूथ ड्राइविंग के साथ लगभग 27.1 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है। इसमें फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, डुअल-कैमरा डैशकैम, इलेक्ट्रिक सनरूफ और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.99 लाख रुपये रखी गई है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी आपको आप स्टाइलिश लुक के साथ बेहतर माइलेज में मिलेगी।इसका स्पोर्टी कूपे डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। इसमें 1.2 लीटर इंजन मिलता है, जो करीब 28.51 किमी/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है। फीचर्स के तौर पर इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ईएसपी , हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयरबैग दिए गए हैं। बड़ा केबिन और बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस इसे लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.78 लाख रुपये है।

Leave a Comment