TVS iQube का नया वेरिएंट लॉन्च, मिलेगी 175 KM रेंज, दमदार फीचर्स से हैं लैस

TVS iQube New Variant : टू-व्हिलर कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में दबदबा बनाने के लिए लगातार नए-नए स्कूटर लॉन्च किए जा रहे हैं। अब इसी बीच टीवीएस मोटर ने अपनी पॉपुलर iQube सीरीज के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। टीवीएस (TVS iQube New Variant) का ये नया स्कूटर ज्यादा रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

iQube S के नए वेरिएंट में मिलेगी इतनी रेंज
TVS ने अपने iQube S स्कूटर (iQube S new variants ) के पुराने 3.5kWh बैटरी वाले मॉडल की जगह बड़ा 4.7kWh बैटरी पैक पेश कर दिया है। अब इस बदलाव के बाद स्कूटर की रेंज बढ़कर तकरीबन 175 किलोमीटर हो गई है, यानी एक बार चार्ज करने पर आप ज्यादा दूरी तय कर सकेंगे। इस नए वेरिएंट की कीमत तकरीबन 1.37 लाख रुपये तय की गई है।
स्कूटर में बड़ी बैटरी के साथ स्कूटर की टॉप स्पीड (top speed of scooter) भी लगभग 82 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार तकरीबन 4.3 सेकंड में पकड़ लेता है। हालांकि बैटरी बड़ी होने के चलते चार्जिंग टाइम बढ़कर लगभग 4 घंटे हो गया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और डिजाइन
इस नए वेरिएंट (Most Selling TVS iQube April 2026 ) में पहले के जैसे ही स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है, जैसे TFT डिस्प्ले, मोबाइल कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट और सेफ्टी फीचर्स जैसे क्रैश अलर्ट, एंटी-थेफ्ट और रिवर्स मोड मिलते हैं। इसके साथ ही 32 लीटर का बूट स्पेस भी उपलब्ध है।
हालांकि इस स्कूटर के डिजाइन में खास बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे स्कूटर पहले से अधिक प्रीमियम दिखता है।

स्कूटर में मिलते हैं कई बैटरी ऑप्शनंस
TVS iQube कंपनी ने देशभर में 8.5 लाख यूनिट सेल का माइलस्टोन क्रॉस कर लिया है। इस स्कूटर को 2020 में पेश किया गया था। इस स्कूटर में कई बैटरी ऑप्शनंस (TVS iQube New Varient Battery Options) दिए जाते हैं। इस स्कूटर में 2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh और 5.5 kWh बैटरी पैक दिया जाता है। इसे तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें iQube, iQube S और iQube ST शामिल है।

Leave a Comment