Haryana के राजस्थान तक बनेगा नया हाईवे, बनेंगे 15 फ्लाईओवर और अंडरपास

Haryana News – देश के अन्य राज्यों के साथ हरियाणा की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई सड़कों का जाल बिछा रही है। अब हरियाणा वालों के लिए कोई अच्छी खबर है। सरकार ने हरियाणा से राजस्थान बॉर्डर तक नया हाईवे बनाने का ऐलान किया है।

हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर होगा आसान

हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कड़ी में लगातार सरकार काम कर रही है। अब हाल ही में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, हरियाणा की राजस्थान के साथ सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए एक नया हाईवे बनाने का प्लान तैयार किया गया है। नया हाईवे हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका राजस्थान बॉर्डर तक बनाया जाएगा।

325 करोड की लागत से बनेगा 45 किमी नया हाईवे –

इस रूट पर नया हाईवे (New Highway in Haryana) बनाने को लेकर काफी लंबे समय से मांग रखी जा रही थी, जो अब जल्द ही पूरी होने वाली है। नेशनल हाईवे निर्माण की केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इस हाईवे की लंबाई कुल 45 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए 325 करोड रुपए की लागत आएगी।

2 साल में तैयार होगा फोरलेन नया हाईवे –

इस फोरलेन हाईवे के निर्माण के बाद लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रूट पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा से राजस्थान (Haryana to Rajasthan New Highway) का सफर सुहाना होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना के साथ-साथ केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान गांव मालब और भादस में बाईपास बनाने की योजना को भी पूरा किया जाए।

नए हाईवे पर बनेंगे 9 फ्लाईओवर और 6 अंडरपास

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए फोरलेन हाईवे पर 9 फ्लाईओवर और 6 अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही दो बाईपास भी बनाए जाएंगे। इस मार्ग को नूंह–नौगावां राजस्थान बॉर्डर तक फोरलेन किया जाएगा। यह मार्ग के KMP एक्सप्रेसवे को जोड़ता है और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) पर जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस रूट के बीच में नूंह बडकली चौक और फिरोजपुर झिरका शहर है।

नया फोरलेन हाईवे बनने से होगा ये फायदा –

नए फोरलेन हाईवे (New four-lane highway) के बनने से नूंह (मेवात) क्षेत्र की आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कृषि, व्यापार और पर्यटन को एक नया रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही किसानों को अपने उत्पाद बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी। उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। यहां औद्योगिक इकाइयां और निवेश के लिए भी क्षेत्र अधिक आकर्षक बनेगा। जिसे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर इस नए फोरलेन एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा की नूंह ज्यादा तेजी से फले फूलेगा।

Leave a Comment