Haryana News – हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार अब कई जिलों में नई सड़कों का जाल बिछा रही है और पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी प्रगति पर है। अब हरियाणा के एक और जिले की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल, हरियाणा के इस जिले में कई विकास कार्य पर काम किया जाएगा।
हाईवे होगा फोरलेन, सेक्टरों सड़कों को चौड़ा करने की भी योजना –
हरियाणा में विकास के कार्य इन दिनों तेजी पर है। कहीं पर सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है तो वही भीड़भाड़ वाले एरिया में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए सेक्टर और शहर डेवलप किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार ने हरियाणा (Haryana News) के एक जिले में विकास को गति देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले की अब तस्वीर बदलने वाली है। सरकार ने गुरुग्राम-फरुखनगर (Gurugram-Farukhnagar Road four lane) सड़क को फोरलेन करने की घोषणा की है। इसके निर्माण के लिए 365 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। इसके साथ ही शहर के नए और पुराने सेक्टरों की सड़कों को 24 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है।
नए सेक्टर में डलेगी मास्टर सीवर लाइन –
सरकार ने नए सेक्टर में 85 करोड रुपए की लागत से मास्टर सीवर लाइन (Master Sewer Line) डालने की योजना तैयार की है सेक्टर में मास्टर सिविल लाइन डालने की जिम्मेदारी PWD को सौंपी गई है और सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य हरियाणा एग्रीकल्चर बोर्ड को दिया गया है।
दरअसल, बादशाहपुर विधानसभा एरिया (Badshahpur Assembly Constituency) में 41 करोड रुपए की लागत से 11 पुरानी और जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से गुरुग्राम में सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। लोगों का सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम की आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार होगा।
बनेगा एक नया बाईपास –
बता दें कि कुछ दिनों पहले हुई एक महारैली में उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगे रखी थी। CM नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन सभी प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों में बादशाहपुर एरिया में 15000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को पूरा किया गया है।
CM ने जानकारी दी की फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट में चंदू बाईपास का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा गांव बुढ़ेड़ा में लगभग 65 लाख रुसे एक समुदाय केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। दरअसल, इन सभी प्रोजेक्ट के पूरा होने से यह जगहें निवेशकों को आकर्षित करेगी और यहां निवेश बढ़ेगा। यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बादशाहपुर विधानसभा एरिया दिन दुगनी और रात चौगुनी उन्नति करेगा।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी होगा निर्माण
महाग्राम योजना (Mahagram Scheme) के अंतर्गत गांव टिकली में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसके अलावा न्यू गुरुग्राम के सेक्टर में करीब 88 करोड़ की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य जल्द ही पूरा होगा। प्रोजेक्ट में सेक्टर 90 से 95 में श्मशान घाट का निर्माण भी शामिल है।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के लिए 5 करोड रुपए की राशि और देने की घोषणा की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच बुनियादी सुविधाओं के अंतर को कम करने के लिए सरकार तेजी से कम कर रही है यहां पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने जल निकासी प्रणाली को बेहतर करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है।