Haryana Weather – देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुके हैं और ज्यादातर राज्य में बारिश थम गई है। अब मौसम शुष्क बना हुआ है और लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच आईएमडी ने हरियाणा में एक बार फिर से बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
अब तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड –
हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम (Haryana Mausam) अब करवट बदल रहा है। बारिश रुक चुकी है और तापमान कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा पहुंचा है और लू चलने जैसी स्थिति बन गई है।
अप्रैल की शुरुआत में हुई जोरदार बारिश की वजह से मौसम कूल बना हुआ था, लेकिन अब तापमान बढ़ने से गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली (Delhi NCR Weather) क्षेत्र मैं गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को फरीदाबाद का तापमान सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि भिवानी और रोहतक में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
हरियाणा वालों को मिलेगी गर्मी से राहत –
सिरसा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान (Haryana Temperature) दर्ज किया गया है। सभी जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है। अब दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन अब जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगामी दिनों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव –
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है की वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से क्षेत्र में पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पश्चिमी शुष्क हवाओं और तेज धूप की वजह से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि दक्षिण पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आसमान में बदल जाएंगे।
IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम –
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते कुछ स्थानों पर लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है। हालांक, फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
हरियाणा में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में काले बादल नजर आएंगे। इस दौरान एक-दो जगह पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। परसों यानी 17 अप्रैल को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और गरज चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।