Bajaj Pulsar 150 : बजाज ऑटो ने पल्सर 150 को भारतीय बाजारों में पेश कर दिया है और युवाओं में बजाज पल्सर 150 का क्रेज खूब देखा जा रहा है। बजाज कंपनी ने बजाज पल्सर 150 को नए क्लर ऑप्शन में लॉन्च किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस नई बजाज पल्सर 150 में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
युवाओं में बाइक का क्रेज
युवाओं के बढ़ते क्रेज और बजाज पल्सर 150 पर लोगों की बढ़ती रूचि के चलते बजाज कंपनी ने पल्सर 150 को नए क्लर ऑप्शन में पेश कर दिया है। अगर आप भी इस नई बाइक को खरीदना चाहते हैं और इनकी खूबियों के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि बजाज पल्सर 150 में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
किस क्लर में लॉन्च हुई पल्सर 150
दरअसल, आपको बता दें कि बजाज ऑटो ने पल्सर 150 को नए कलर ऑप्शन ब्लैक गोल्ड में पेश कर दिया है। कंपनी ने बजाज पल्सर 180 की लॉन्चिंग के बाद पल्सर 150 की लॉन्चिंग की है। यह कलर ऑप्शन सभी वेरिएंट के साथ बिना ज्यादा कीमत में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो बजाज पल्सर 150 की कीमत की शुरुआत 1.10 लाख रुपये से होती है।
पल्सर 150 के एडवांस फीचर्स
पल्सर 150 का यह नया कलर ऑप्शन अभी फिलहाल में पल्सर 150 के मौजूदा कलर पेलेट के साथ कॉपर बेज में शामिल किया है। इन ऑप्श्न में- एबोनी ब्लैक चेरी रेड, एबोनी ब्लैक इंक ब्लू, एबोनी ब्लैक डार्क ग्रे, और बॉटल ग्रीन का नाम शामिल है।
बता दें कि नई ब्लैक गोल्ड पेंट स्कीम पल्सर 150 बाइक की डिजाइन में प्रीमियम टच दिया गया है। फीचर्स के तौर पर बजाज की इस बाइक में ऑल-ब्लैक बेस कलर के साथ हेडलाइट काव्ल, टैंक एक्सटेंशन, इंजन काव्ल, रियर पेनल्स और रिम स्टिकर पर हल्के गोल्ड एक्सेंट आदि दिए गए हैं। नए कलर के साथ ही पल्सर 150 में ओर कोई खास बदलाव नहीं है।
पल्सर 150 का लूक और डिजाइन
अगर डिजाइन और लूक की बात करें तो बजाज पल्सर 150 का साइज पुराने मॉडल की तरह ही है। यह अपने पुराने मस्कुलर डिजाइन को पहले की तरह ही रखती है। इस बाइक में बड़ा बदलाव नए कलर और नए ग्राफिक्स के रूप में किया है, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। इसके साथ ही बाइक के ब्रेक और सस्पेंशन पहले की तरह ही हैं। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स और आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं।