Gold Silver Rate : सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी, जानिये देश के प्रमुख शहरों में ताजा भाव

Gold Silver Rate – पश्चिम एशिया में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार 14 अप्रैल को एक बार फिर से सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले अपने राज्य और शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

सोने-चांदी में गिरावट –

सोने चांदी की कीमतों में पल-पल में हो रहे बड़े बदलाव ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। कभी दोनों कीमती धातुओं के रेट आसमान छूने लगते हैं तो अगले ही पल इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। पिछले काफी दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका अहम कारण भू राजनीतिक तनाव है। इसके अलावा निवेशकों द्वारा अचानक की गई मुनाफा वसूली की वजह से भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बड़ी गिरावट आई है। आज 14 अप्रैल को सोने और चांदी में नरमी देखने को मिली है।

दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव –

आज देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 390 रुपए सस्ती होकर 1,52,600 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 13 अप्रैल को 10 ग्राम सोने का रेट 1,52,980 रुपए था। इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड में 360 रुपए की गिरावट आई है। अब चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में आज चांदी सस्ती हुई है लगातार चार दिन स्थिर रहने के बाद दो दिन में 1 किलो चांदी (Silver rate) में ₹5100 की गिरावट दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव –

आज मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड 1,39,740 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 114330 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ और जयपुर में आज 14 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,600 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,480 रुपए है। बता दें कि 18, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट दोनों सिटी में बराबर है।

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 24 कैरेट सोना 1,53,370 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,290 रुपए है। देश के अन्य शहरों के मुकाबले आज चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे महंगी है।

एक्सपर्ट की राय –

सोने और चांदी (Gold Silver Rate) में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से निवेश को खरीदारों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत कहां तक जाएगी। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर ने कुछ समय पहले कहा था कि पश्चिमी एशिया में ईरानी -अमेरिकी के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के आधार पर ही सोने चांदी की कीमत तय होगी। भू राजनीतिक तनाव बढ़ाने की वजह से सोने चांदी के भाव में फिलहाल क्वालिटी बनी रह सकती है।

निकट भविष्य में इतना महंगा हो सकता है सोना –

कमोडिटी एंड करेंसी, एलकेपी सिक्योरिटीज के VP Research एनालिस्ट Jateen Trivedi का कहना है कि बाजार ने एक तरफ बढ़ते तनाव के खतरे और दूसरी तरफ तनाव कम होने की संभावनाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी, क्योंकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर जारी है। निकट भविष्य में सोने का भाव (Gold Rate) 1,48,500 से 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Leave a Comment