Bank holidays In May 2026 : मई में इतने दिन नहीं होगा बैंक में कामकाज, देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank holidays in May 2026 : अप्रैल माह बीतने को है और मई 2026 के महीने में अलग-अलग राज्यों में कई त्योहार होने वाले हैं। इस वजह से मई का महीना कई मायनो में खास रहने वाला है। अगर आप मई 2026 में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो आरबीआई की बैंक से जुड़ी छुट्‌टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। खबर में जानिए मई (Bank holidays in May 2026) के महीने में कितने दिन बैंक में कामकाज नहीं होने वाला है।

खास छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि मई के महीने (May Bank Holidays List)में कई क्षेत्रीय छुट्टियां होने वाली है। हालांकि पूरे देश में बैंक सभी दिनों पर बंद नहीं रहेंगे, फिर भी कुछ खास छुट्टियों के चलते कई जगहों पर बैंक के कामकाज पर प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि सभी शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे मनाते हैं।

मई 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
मई की शुरुआत ही बैंक की छुटि्टयों (Bank holidays in May ) के साथ होने वाली है। 1 मई 2026 को गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती जैसे मौकों परप इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 3 मई को रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहता है। इसके अलावा 9 मई 2026 को रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन मनाने के लिए पश्चिम बंगाल में बैंक में अवकाश रहने वाला है। वैसे 9 मई को दूसरा शनिवार भी है और इस वजह से देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई लिस्ट (RBI Holidays List) के अनुसार 10 मई को रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहता है। 16 मई 2026 को राज्य दिवस मनाने के लिए सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं और 17 मई को रविवार के चलते देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही 23 मई को चौथे शनिवार के चलते पूरे देश बैंकों का अवकाश रहेगा और 24 मई को को रविवार के चलते देशभर में बैंकों का अवकाश रहता है।

कब तक जारी रहेगा छुटि्टयों का सिलसिला
मई के आखिर तक छुटि्टयों (RBI Bank Holidays List)का सिलसिला जारी रहने वाला है। 26 मई 2026 को को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन मनाने के लिए त्रिपुरा में बैंक का अवकाश रहने वाला है और 27 मई 2026 को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, कानपुर, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर और तेलंगाना में बैंक बंद रहने वाले हैं और महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और बिहार में बैंक में अवकाश रहेगा।
अन्य राज्यों (RBI Bank Holidays List 2026) में 28 मई को बकरी ईद मनाने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, गोवा और बिहार में बैंक बंद रहेंगे और आखिर में 31 मई को रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहता है।

Leave a Comment