Delhi Weather : उत्तर भारत के राज्य में गर्मी का सारी दिन बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन के समय लू चल रही है। इस बीच एक बार फिर आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में अब मौसम करवट बदल रहा है। भयंकर गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम खराब के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि उत्तर भारत में अचानक मौसम खराब हो सकता है। इसलिए फ्लाइट स्टेटस चेक करने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।
आसमान में छाए बादल –
मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत NCR के कई हिस्सों में हल्के बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
तापमान में होगी बढ़ौतरी –
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बुधवार को सफदरगंज में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। पालम, नोएडा और गुरुग्राम में तापमान सामान्य से कम रहा है।
दिल्ली में तेज आंधी आने से लोगों की बढ़ी मुसीबतें –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में बुधवार शाम से ही मौसम बदला हुआ है। तेज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। तेज हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से मौसम साफ होगा और वीकेंड में फिर से तापमान बढ़ने के कारण तेज गर्मी का एहसास होगा। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 17 और 18 में को हीटवेव चलने और उमस बढ़ने की संभावना है।